कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म गैंगस्टर में ही इतना दमदार रोल निभाया कि दर्शक देखते रह गए। इस फिल्म में वह एक पियक्क्ड़ बार डांसर का रोल निभाया है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू भी मिला।
विज्ञापन
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
2 of 9
'लाइफ इन अ मेट्रो' में कंगना का किरदार पिछली फिल्म से काफी अलग था। इसमें उन्होंने ऑफिस में काम करने वाली जिम्मेदार लड़की का किरदार निभाया और उन्हें इस रोल में भी काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
3 of 9
इसके बाद आई कंगना की तीसरी फिल्म फैशन जिसने उनकी किस्मत चमका दी। फैशन में कंगना ने एक कामयाब मॉडल का किरदार निभाया जो अपनी पोजीशन दूसरे को मिल जाने से इतनी उदास हो जाती है कि नशा कर कर के आखिर मर जाती है। कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल नेशनल अवार्ड भी मिला।
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
4 of 9
कंगना दोबारा इमरान हाशमी के साथ फिल्म राज2 में दिखीं। इस फिल्म में कंगना पर आत्मा का साया होता है। फिल्म को भले ही ज्यादा सफलता न मिली हो लेकिन कंगना की खूबसबरती, मासूमियत और एक्टिंग की काफी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
5 of 9
फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में कंगना ने स्मगलन सुलतान मिर्जा की प्रेमिका और कामयाब हीरोइन रेहाना का किरदार निभाया। कंगना ने पुराने जमाने की हीरोइन का किरदार बखूबी निभाया। यह फिल्म भी हिट रही और कंगना का रोल भी और इसमें अजय देवगन और कंगना की जोड़ी भी काफी पसंद की गई।
विज्ञापन
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
6 of 9
इसके बाद आई कंगना की वह फिल्म जिसकी सब आज तक चर्चा करते हैं। तनु वेड्स मनु में कंगना ने एक चंचल लड़की का किरदार निभाया जो अपने प्यार को लेकर ही कनफ्यूज रहती है लेकिन आखिरकार मनु शर्मा से ही शादी करती है। इस फिल्म में कंगना के नटखटपन को बहुत पसंद किया गया।
विज्ञापन
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
7 of 9
कंगना ने फिल्म 'क्रिश 3' में चमत्कारी शक्तियों वाली लड़की का किरदार निभा कर यह साबित कर दिया कि वह चंचल, मासूम या नशेड़ी किरदारों से अलग हटकर भी बहुत कुछ कर सकती हैं।
आपका मुंह बंद कर देंगे कंगना रनौत के ये 9 किरदार
8 of 9
कंगना की ये फिल्म 'क्वीन' बॉक्स ऑफिस पर ऐसी हिट रही कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस फिल्म में कंगना ने ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो शादी टूट जाने से उदास होने के बजाय खुद दुनिया घूमने और अपने इंडिपेंडेंट बनने का फैसला करती है। कंगना ने इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड तक जीता।
हाल ही में आई कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु 2 ने अपने पहले पार्ट की तरह ही लोगों का दिल जीत लिया। इसमें कंगना ने दो लड़कियों के अलग अलग किरदार निभाए। कंगना का हरियाणवी अवतार कुसुम लोगों को खासा पसंद आया। लोगों को इस फिल्म और कंगना से जितनी उम्मीद थी, उससे ज्यादा पसंद आई।