इस ईद पर 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हो रही है इससे बॉक्स ऑफिस को भारी कमाई की उम्मीद है। देखा गया है कि फेस्टिव सीजन में कमजोर फिल्में भी अच्छा बिजनेस कर लेती हैं। और इसीलिए..
विज्ञापन
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
2 of 21
सलमान ने ना सिर्फ अगले साल ईद पर 'सुल्तान' बल्कि इस साल दिवाली पर भी 'प्रेम रतन धन पायो' को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड पर राज करने वाली खान तिकड़ी यानि शाहरुख, आमिर और सलमान को स्टार बनाने में कैसे फेस्टिव सीजन ने अपना रोल निभाया है।
विज्ञापन
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
3 of 21
शाहरुख खान को पहचान दिलाने में 'बाजीगर' की बड़ी भूमिका है। 1993 में दिवाली पर ही ये फिल्म रिलीज हुई थी। दिवाली शाहरुख के लिए खुशियां ले आई और इस फिल्म के बाद शाहरुख की गाड़ी चल निकली।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
4 of 21
'बाजीगर' के दो साल बाद शाहरुख 'दुलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के साथ एक बार फिर दिवाली पर आए। 'दुलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म के हिट होने के बाद जैसे दिवाली पर शाहरुख की फिल्म आना एक चलन सा बन गया।
विज्ञापन
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
5 of 21
दिवाली और शाहरुख का लंबा साथ चलता रहा। 1997 में एक बार फिर शाहरुख ने दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के साथ शाहरुख के रोमांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म थी 'दिल तो पागल है।'
विज्ञापन
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
6 of 21
अभी तक शाहरुख हर दो साल पर दिवाली पर फिल्म ले कर आ रहे थे लेकिन इस बार शाहरुख ने अगले ही साल यानि 1998 में 'कुछ कुछ होता है' के साथ दिवाली पर दस्तक दी। दिवाली फिर शाहरुख भाग्यशाली साबित हुई। 'कुछ कुछ होता है' सुपरहिट रही।
विज्ञापन
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
7 of 21
जी हां। शाहरुख की सफलता में दिवाली का भी अपना एक रोल रहा है। लेकिन शाहरुख और दिवाली का साथ अभी काफी लंबा है। 2000 में दिवाली पर शाहरुख की फिल्म आई 'मौहब्बतें'। ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन के साथ शाहरुख ने कमाल कर दिया। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
8 of 21
2004 में चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख दिवाली पर लौटे लेकिन ना शाहरुख ने दर्शकों को निराश किया और ना शाहरुख को दिवाली ने। फिल्म थी 'वीर-जारा', जिसने कामयाबी के नए झंडे गाड दिए।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
9 of 21
2006 में दिवाली पर शाहरुख और दीपिका की फिल्म आई 'ओम शांति ओम'। दिवाली पर शाहरुख का 100 प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड बना रहा। 'ओम शांति ओम' ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
10 of 21
त्यौहारों पर सफलता का फंडा आमिर ने भी आजमाया। 2007 में आमिर खान क्रिसमस पर 'तारे जमीं पर' लेकर आए। फिल्म को जबर्दस्त सफलता मिली।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
11 of 21
2008 में क्रिसमस पर 'गजनी' रिलीज हुई। आमिर खान खान को क्रिसमस भा गया। 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
12 of 21
2009 भी खान सितारों के लिए बेहद शानदार रहा। आमिर की 'थ्री-इडियट्स' ने लगातार तीसरे साल क्रिसमस पर आमिर का झंडा गाड़ा। 'थ्री-इडियट्स' उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म बनी।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
13 of 21
2009 में ही बॉलीवुड के एक और खान यानि सलमान खान को ऐसी ईदी मिली कि उनके कैरियर ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। इस साल ईद पर सलमान की फिल्म आई 'वांटेड'। फिल्म सुपरहिट रही।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
14 of 21
'वांटेड' के बाद ईद सलमान को ऐसी भाई कि सलमान हर साल ईद पर फिल्म लेकर हाजिर होने लगे। 2010 में ईद पर सलमान की 'दबंग' आई। फिल्म की सफलता ने सलमान को बना दिया बॉलीवुड का दबंग खान।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
15 of 21
2011 में सलमान ईद पर 'बॉडीगार्ड' के साथ आए और फिर से उनको प्रशंसकों ने निराश नहीं किया। 'बॉडीगार्ड' सुपरहिट रही।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
16 of 21
दिवाली और शाहरुख ने फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया। इस बार फिल्म थी 'जब तक है जान'। 2012 सिर्फ शाहरुख के लिए ही नहीं बल्कि
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
17 of 21
सलमान खान के लिए भी शानदार रहा ईद पर सलमान की 'एक था टाइगर' रिलीज हुई और कैटरीना के साथ सलमान की जोड़ी जबर्दस्त हिट रही।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
18 of 21
2013 में ईद पर सलमान खान की फिल्म नहीं आई। लेकिन ईद पर इस बार शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने खूब कमाई की।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
19 of 21
2013 में ही आमिर खान की 'धूम-3' क्रिस्मस पर रिलीज हुई। एक बार फिर 'धूम-3' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
20 of 21
पिछले साल ईद पर सलमान खान की 'किक' रिलीज हुई थी और त्यौहारों पर खान तिकड़ी की सफलता जारी रही। फिल्म सुपरहिट रही।
खुल गई पोलः ये है वो वजह जिसने खान तिकड़ी को बनाया बॉलीवुड का सरताज
21 of 21
फेस्टिव सीजन पर खान तिकड़ी की आखिरी फिल्म पिछले साल आई आमिर खान की 'पीके' है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं जो इस समय 'पीके' के नाम पर ना हो। अब देखना है कि 'बजरंगी भाईजान' क्या कमाल करती है।