बॉलीवुड के सितारे चोट और स्वास्थ्य के बजाए अपने काम को ज्यादा तवज्जो देतें हैं। पेशेवर जीवन शैली में जीने वाले ये स्टार्स कई बार चोट लगने के बावजूद अपने काम को पूरा करते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ वाकये। फोटो क्रेडिट- santabanta.com
विज्ञापन
हाथ-पैर टूटने के बाद भी ये करते रहे काम
2 of 8
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट पर बेहोश हो गईं थी। वहीं एक बार प्रियंका चोपड़ा ने फ्लू होने के बावजूद बैंकॉक में एक विज्ञापन के लिए शूट जारी रखा।
विज्ञापन
हाथ-पैर टूटने के बाद भी ये करते रहे काम
3 of 8
जॉन अब्राहम ने काम के प्रति समर्पण को लेकर कई उदाहरण पेश किए हैं। एक बार शुटिंग के दौरान तो वह चलती ट्रेन से कूदते समय गिर पड़े, पत्थरों पर गिरने के कारण उन्हें 40 चोटें आईं, फिर भी उन्होंने शूटिंग पूरी की।
हाथ-पैर टूटने के बाद भी ये करते रहे काम
4 of 8
खूबसूरत अभिनेत्री नरगिस फाकरी सलमान खान के साथ एक आइटम नंबर करते हुए घायल हो गईं। पैर में सूजन होने के बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं एक मजबूत लड़की हूं।
विज्ञापन
हाथ-पैर टूटने के बाद भी ये करते रहे काम
5 of 8
कैटरीना कैफ 'चिकनी चमेली' सांग शूट करते हुए खुद को घायल कर बैठी थीं। इस गीत में उन्हें नंगे पैर फर्श पर नाचना था। इस दौरान उनके पैरों में छाले पड़ गए थे, फिर भी कैटरीना ने दर्द निवारक दवाएं लेकर शूट पूरा किया।
विज्ञापन
हाथ-पैर टूटने के बाद भी ये करते रहे काम
6 of 8
रितिक रोशन को फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान मस्तिष्क में खून का थक्का जमने की शिकायत हुई थी। इसके अलावा भी कई बार शूटिंग के दौरान उन्हें चोटें लगती रहीं हैं, बावजूद वे अपने काम को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
हाथ-पैर टूटने के बाद भी ये करते रहे काम
7 of 8
सलमान खान को एक बार बंधन फिल्म की शूटिंग करते हुए गम्भीर चोट लगी थी पर सल्लू ने अपने सारे स्टंट पूरे किए। बल्कि वे ऐसे मौके पर दूसरे स्टार्स को हेल्प करते दिखते हैं। सलमान फिल्म सेट पर बेहद प्रोफेशनल रवैया रखते हैं।
शाहरुख खान ने हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की शूटिंग करते हुए घायल हो गए थे। वहीं 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग करते समय भी उन्हें चोट का सामना करना पड़ा था, उनके कंधे उखड़ गए थे पर शाहरूख ने काम रोकने के बजाए शुटिंग पूरी की।