करिश्मा बताती हैं कि हनीमून के दौरान ही संजय को उन्होंने अपने से यह चर्चा करते सुना था कि करिश्मा उनके लिए कितने पैसे ला सकती हैं। यह सुनकर करिश्मा दंग रह गई थीं, लेकिन बाद में संजय ने उन्हें समझा दिया कि वह किसी और मुद्दे पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर के पति ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
2 of 8
खबर के मुताबिक संजय कपूर अक्सर करिश्मा को पीटा करते थे। कई दफे करिश्मा कपूर को चोट के निशान छिपाने के लिए मेकअप उस खास जगह पर बेवजह मेकअप कर लिया करती थीं। ये सब संजय अपनी मां की स्वीकृति से करते थे।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर के पति ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
3 of 8
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक करिश्मा कपूर ने बताया कि पति संजय कपूर अपनी मां से करिश्मा कपूर को थप्पड़ जड़ने को कहा करते थे, जब वो गर्भावस्था में थीं उन पर अत्याचार करते थे।
करिश्मा कपूर के पति ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
4 of 8
एक दफा उन्होंने करिश्मा कपूर को एक साड़ी दी और उसे पहनकर आने को कहा। वह साड़ी उनकी मां ने गिफ्ट किया था। लेकिन प्रेगनेंट होने के चलते करिश्मा पर वह फब नहीं थी, इसलिए करिश्मा ने उसे नहीं पहना।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर के पति ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
5 of 8
इससे उनके पति इतने उखड़ गए कि करिश्मा को थप्पड़ मारने पर अमादा हो गए। उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह करिश्मा को थप्पड़ मार दें। इतना ही नहीं कई बार तो उन्होंने करिश्मा को पीटा भी।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर के पति ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
6 of 8
एक दफे संजय ने करिश्मा से विदेश चलने को कहा। लेकिन उसी दौरान उनके चार साल के बेटे की तबीयत खराब हो गई। इस पर करिश्मा ने जाने से मना कर दिया और बेटे के इलाज में लग गईं। इससे नाराज होकर संजय अकेले ही विदेश चले गए।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर के पति ने उन पर लगाए गंभीर आरोप
7 of 8
इतना नहीं वो करिश्मा से खासे नाराज हो गए। जब कुछ दिनों बाद करिश्मा उनका साथ देने वहां पहुंची तो संजय घर छोड़कर चले गए। रात-रात भर वो कहीं और गुजारने लगे। हार मानकर करिश्मा को वहां से लौटना पड़ा।
अब उनके वकील क्रांति साठे का कहना है कि करिश्मा पर लगाए गए संजय के आरोप निराधार हैं। क्रांति ने कहा, 'संजय झूठी कहानियां बनाकर बच्चों के लिए स्थिति को और मुश्किल बना रहे हैं। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।'