एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत परिक्षार्थियों को अब इंटरव्यू, पर्सनैलिटी टेस्ट आदि से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ग्रुप ‘बी‘ एवं ‘सी‘ के चयन में साक्षात्कार हटाने के निर्णय के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अब साक्षात्कार की जगह ऑनलाइन/ऑफ लाइन टेस्ट कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
3 of 8
आयोग अब इंटरव्यू ,पर्सनालिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट की जगह अभ्यर्थियों की जानकारी परखने के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
4 of 8
ऑनलाइन परीक्षा में 200 नंबर के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 प्रश्न चुने हुए विषय के साथ 50-50 प्रश्न अंग्रेजी एवं सामान्य जानकारी के पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
5 of 8
आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि यदि विषय गणित, कामर्स, सांख्यिकी से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक होगी तो इन्हें विषय से जुड़े प्रश्नों से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
6 of 8
मैट्रिक स्तर के पदों के चयन में 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एमटीएस से जुड़े पदों के लिए सामान्य अभिरुचि, आंकिक अभिरुचि के 25-25 प्रश्न, अंग्रेजी एवं सामान्य जानकारी के50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग की ओर से कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।
विज्ञापन
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
7 of 8
गौरतलब है कि अक्तूबर में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में समूह बी (गैर राजपत्रित), सी और ऐसे ही समकक्ष पदों पर नियुक्त में इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा की थी। यानी अब केवल समूह ए और बी (राजपत्रित) पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, इंटरव्यू की जगह अब सिर्फ ऑनलाइन टेस्ट
8 of 8
इसके अलावा सरकार ने चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू के दौरान होने वाली धांधली को भी माना था। इसी धांधली को देखते हुए सरकार की यह पहल सराहनीय है कि जूनियर पोस्ट की नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।