तलाक के बाद ऋतिक की जिंदगी में कई लड़कियां आईं। अब ये अफवाहें थीं या फिर वाकई ऋतिक की जिंदगी में ये थीं?
विज्ञापन
तलाक के दौरान ऋतिक की जिंदगी में आईं ये लड़कियां?
2 of 8
तलाक के बाद ऋतिक का सबसे पहले नाम नर्गिस फाखरी के साथ जुड़ा। वह मुंबई में नर्गिस फाखरी के साथ देखे गए थे। दोनों एक पब-रेस्तरां में साथ गए थे और उन्हें देख कर हर कोई दंग रह गया था। कहा गया कि उदय चोपड़ा से अलग होने के बाद नरगिस फाखरी खुद को अकेला महसूस कर रही हैं। कुछ यही हालत ऋतिक की भी है। दोनों के पास आने की यही वजह बताई गई।
विज्ञापन
तलाक के दौरान ऋतिक की जिंदगी में आईं ये लड़कियां?
3 of 8
अमेरिकी रियलिटी शो सेलेब्रिटी पेरिस हिल्टन के साथ ऋतिक का नाम जोड़ा गया। पेरिस में हुए एक कार्यक्रम में वह ऋतिक के साथ देखी गईं। ऋतिक के साथ पेरिस ने तस्वीर खिंचवाई। ट्विटर पर पेरिस ने दुनिया को बताया कि वह बॉलीवुड के सितारे ऋतिक रोशन के साथ हैं। साथ में यह भी कहा कि संभव है कि वह ऋतिक के साथ भविष्य में कोई फिल्म करती हुई भी नजर आएं।
तलाक के दौरान ऋतिक की जिंदगी में आईं ये लड़कियां?
4 of 8
इसके ठीक बाद ऋतिक का नाम इशा गुप्ता के साथ जुड़ा। मजे की बात यह थी कि जब ऋतिक ने इशा के साथ कोई फिल्म नहीं की थी तो इनके बीच इस टाइप की जान-पहचान कब से बनी। यह दोनों मुंबई के साथ दुबई में भी एक साथ देखे गए। दुबई के रेस्तरां-क्लब में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पार्टी में पहले ऋतिक पहुंचे थे और नीले सूट में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उसके बाद खामोशी से इशा भी यहां आईं।
विज्ञापन
तलाक के दौरान ऋतिक की जिंदगी में आईं ये लड़कियां?
5 of 8
ऋतिक का नाम उनके आने वाली नई फिल्म मोहनजोदड़ो की अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ जुड़ा। पांच फिट 9 इंच लंबी पूजा की यह पहली फिल्म है। कहा गया कि फिल्म शुरू होने के पहले इन्हें कई बार मिलते-जुलते देखा गया। हो सकता इनके बीच अफेयर जैसा कुछ न हों लेकिन बॉलीवुड गलियारों को शक करने की आदत भी है। कई शक यकीं में जो बदले हैं।
विज्ञापन
तलाक के दौरान ऋतिक की जिंदगी में आईं ये लड़कियां?
6 of 8
तब तो हद ही हो गई जब ऋतिक का नाम उनके एक पूर्व दोस्त अरफीन खान की पत्नी के साथ जुड़ा। कहा गया कि तलाक के बाद यह उनके काफी करीब आ गईं। हालांकि बाद में यह कभी साथ में नहीं दिखे।
विज्ञापन
तलाक के दौरान ऋतिक की जिंदगी में आईं ये लड़कियां?
7 of 8
ऋतिक रोशन के साथ जिस अभिनेत्री का हाल ही नाम जुड़ा है वह हैरान करने वाला है। अभी अभी खबरें आई हैँ कि ऋतिक रोशन की जिंदगी में पिछले कुछ समय से कंगना रनौत हैं। कहा जा रहा है कि इनके बीच असली प्यार है। यह पब्लिसिटी स्टंट न बने इसलिए यह दोनों ही इस प्यार को लेकर खामोश हैं। कंगना और ऋतिक काइट्स और कृष 3 फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।
अपनी पत्नी से तलाक के पहले ऋतिक रोशन का नाम सबसे ज्यादा विदेशी अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ जुड़ा। बारबरा ऋतिक के साथ काइट्स फिल्म में नजर आईं थीं इसके बाद इनके बीच यह अफेयर चल पड़ा। तलाक की अहम वजहों में इस अफेयर को भी माना गया।