फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

विज्ञापन
1 of 9
दरअसल सनी अपने बेटे को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन बॉबी भी घर पर ठाली बैठे हैं। सनी को तब सुकून मिला जब बॉबी को एक फिल्म चंगेज मिल गई। मगर जैसे ही चंगेज डिब्बे में बंद हुई बॉबी फिर उसी हालत में आ गए। सनी ने भाई और बेटे दोनों को छोड़ पहले अपने करियर को ही और गति देने की ठानी अब इसमें प्रीति और अमीषा उनसे बहुत उम्मीद लगा रही हैं।
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

2 of 9
धर्मेंद्र जब फिल्मों से दूर हुए तो सनी देओल फिल्मों में आ गए। सनी देओल ने अपनी पहली फिल्म से ही अलग पहचान बनाई। 80 और 90 के दशक में सनी देओल नें एक्शन हीरो के तौर पर अलग ही पहचान बनाई।
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

3 of 9
अब सनी का फोकस अपनी अगली फिल्म पर है मगर कठिनाई भाई और बेटे में से किसी एक को चुनने की है। खबर थी कि सनी अपने बेटे करण देओल की पहली निर्देशित करने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि उनके छोटे भाई बॉबी की जनवरी में शुरू होने वाली फिल्म चंगेज रुक गई है। ऐसे में समस्या यह है कि सनी बेटे की फिल्म पहले लॉन्च करें या फिर भाई का करिअर बचाएं?

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

4 of 9
सनी बेटे को लेकर रोमांटिक फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं, जिसका नाम होगा पल पल दिल के पास। फिलहाल फिल्म लिखी जा रही है और दो महीनों में इसके ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। दूसरी तरफ कमबैक फिल्म चंगेज से फाइनेंसर के हट जाने के बाद बॉबी का करिअर फिर ठहर गया है।
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

5 of 9
सनी के साथ ही बॉबी भी फिल्मों में आ गए। 90 के दशक में एक दौर था, जब दोनों भाई बॉलीवुड के बड़े सितारे थे। मगर बॉबी और सनी दोनों के पास ही पिछले 10-12 सालों से फिल्मों का टोटा है।
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

6 of 9
पिछले हफ्ते रिलीज हुई 1990 में आई घायल की सीक्वल में सनी की प्रतिभा दिखने के बावजूद उनकी एक साथ दो फिल्मों पर कोई फाइनेंसर पैसा लगाने को तैयार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

7 of 9
अब सनी की दुविधा यह है कि किस पर दांव लगाएं? क्या बेटे पर धन लगा कर उसकी पहली फिल्म बनाएं या बॉबी के डूबते हुए करिअर को बचाएं। फिल्म देओल के होम प्रोडक्शन बैनर तले बननी है।

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

8 of 9
सनी के लिए दोनों का ही करिअर बराबरी से महत्वपूर्ण है और उन्होंने बॉबी को विश्वास दिलाया है कि इस साल उनकी फिल्म जरूर फ्लोर पर जाएगी। जबकि करण की फिल्म इस साल शूट करने की योजना वह बीते बरस ही बना चुके थे।
विज्ञापन

सनी की मुश्किल, बेटे को बनाएं या भाई को बचाएं!

9 of 9
अपने होम प्रोड्क्शन में ही सनी, बॉबी और धर्मेंद्र ने पिछले कुछ सालों में फिल्में बनाईं हैं। होम प्रोडक्शन में बनीं 'यमला पहला दीवाना' को तो कुछ सफलता मिली लेकिन 'यमला पहला दीवाना 2' फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें