फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड में कुछ भाई-बहन ऐसे हैं जो एक दूसरे की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं तो कुछ ऐसे हैं जिन्हें कोई फर्क नही नहीं पड़ता। देखिए, अपने छोटे भाई बहनों को मुसीबत में देख कर क्या करते हैं ये सितारे।
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

2 of 10
हाल ही में सनी देयोल ने एक छोटी बच्ची से अपने भाई की सिगरेट छुड़वाने की गुजारिश की थी। सनी अपने भाई बॉबी के लिए परेशान रहते हैं। वे उनके डूबते करियर को उभारने के लिए भी पूरी कोशिशों में लगे रहते हैं। लेकिन सनी अकेले ऐसे इंसान नहीं है, कोई और भी है।
 
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

3 of 10
कुछ महीनों पहले खबरें आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा को लीड रोल में रख कर एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहती हैं।  पिछले कुछ वक्त में परिणीति की एक भी फिल्म हिट नहीं हो पाई, ऐसे में बड़ी बहन का परेशान हो जायज है। उन्होंने परि को कुछ स्क्रिप्ट दी हैं, परि को जो पसंद आएंगी, उम्मीद है प्रियंका उन्हें प्रोड्यूस करेंगी।

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

4 of 10
सलमान खान अपने छोटे भाइयों अरबाज और सोहेल के लिए हमेशा ही एक मेंटर की तरह रहे हैं। जब ये दोनों हीरो फिल्मों में पेल हो गए तो सलमान ने इनके अपने अपने प्रोडक्शन हाउस शुरू करने में पूरी मदद दी। सलमान ने अपनी बहन अलवीरा का भी ज्वेलरी का बिजनेस लॉन्च करवाया। वाकई सलमान जैसा बड़ा भाई हो, तो किसे चिंता होगी।
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

5 of 10
लेकिन एक काजोल हैं, जिन्होंने अपनी बहन तनीषा की बलीवुड में कदम जमाने में कोई मदद नहीं की। काजोल जितनी बड़ी सुपरस्टार हैं, तनीषा उसकी आधी भी नहीं हैं। ऐसे में अगर काजोल तनीषा के लिए कोशिश करतीं तो शायद उनका करियर भी सुधर जाता। लेकिन काजोल ने ऐसा कभी नहीं किया।
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

6 of 10
कैटरीना भी अपनी बहन ईसाबेल को फिल्मों में लॉन्च कराने के लिए लगातार निर्देशक अयान मुखर्जी से बात करती रहीं है। हालांकि ईसाबेल ने उस मौका का इंतेजार करने के बजाए खुद ही शॉर्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

7 of 10
वैसे तो शाहरुख अपनी बहन लालारुख से छ: साल छोटे हैं लेकिन बड़े भाई की तरह ही चिंता करते हैं। शाहरुख की मां का जब देहांत हुआ था और लाला पूरी तरह से टूट चुकी थीं, तब शाहरुख ने ही उन्हें संभाला था। लाला शाहरुख के घर मन्नत में ही रहती हैं।

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

8 of 10
सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू में खुद इसका खुलासा किया था कि फिल्मों में आने के उनके फैसले को लेकर उनके भाई सैफ खुश नहीं हुए थे। सैफ इस बात से गुस्सा थे कि सोहा बैंक की अच्छी खासी नौकरी छोड़ कर हीरोइन बनना चाहती हैं। सैफ ने सोहा से कह दिया कि वे खुद मां-पिता को बता दें कि यह उनका फैसला है, सैफ का नहीं।

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

9 of 10
एकता कपूर ने तो जैसे अपने भाई तुषार कपूर का करियर बनाने की कसम ही खा ली हो। वैसे तो तुषार का करियर डूबती नाव ही है लेकिन एकता ने जिस तरह अपनी फिल्मों में उनेहं कास्ट किया है, वो तुशार के लिए किसी मदद से कम नहीं है। अगर एकता न होतीं तो तुषार का करियर शायद इतना भी न चल पाता।
विज्ञापन

मुसीबत की घड़ी में किन सितारों ने की अपनों की मदद, देखें तो जरा

10 of 10
अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। अर्जुन ने खुद एक इंटरव्यू में बोला था कि उनका बचपन काफी बुरी यादों से भरा रहा है। जब उनकी मां का देहांत हुआ था तब अर्जुन अपनी बहन की ताकत बने थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी के बाद अर्जुन ही अंशुला की देखभाल करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें