फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

Sun, 20 Dec 2015 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कुछ ही घंटों में इस साल की ब्रह्मांड सुंदरी को चुन लिया जाएगा। निगाहें टॉप 10 हुस्नपरियों में शामिल भारत की उर्वशी रौतेला पर टिकी हैं। जानें उर्वशी की पूरी कहानी।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

2 of 11
मॉडलिंग के रैंप से लेकर रुपहले पर्दे तक उर्वशी रौतेला अपने हुस्न और हुनर का जलवा बिखेर चुकी हैं। ब्यूटी विद ब्रेन के फ्रेम में उर्वशी एकदम फिट बैठती हैं, क्योंकि हुस्नपरी के साथ-साथ ये एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं और एक एनजीओ भी चलाती हैं।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

3 of 11
उर्वशी ने सनी देओल की हीरोइन बनकर 'सिंह साब द ग्रेट' से फिल्मी सफर शुरू किया। साल 2015 में उर्वशी के सिर मिस डीवा का ताज सजा और अब इस साल के मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन में टॉप 10 सुंदरियों में शामिल हैं।

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

4 of 11
25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के नैनीताल में जन्मी उर्वशी नृत्य की पांच विधाओं में पारंगत हैं। उर्वशी को भारत नाट्यम, कथक, जैज, हिप-हॉप और बैली डांस आता है। इसके अलावा ये बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

5 of 11
उर्वशी ने स्कूली शिक्षा कोटद्वार के डीएवी पब्लिक स्कूल से हासिल की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

6 of 11
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हुस्नपरी ने इंजीनियर बनने का ख्वाब देखा था। उर्वशी ने आईआईटी की परीक्षा भी दी। लेकिन 17 वर्ष की उम्र में उर्वशी ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। उर्वशी के सपनों को ऊंची उड़ान भरने के लिए तब पंख मिल गए जब साल 2012 में मिस यूनिवर्स इंडिया और चीन में आयोजित प्रतियोगिता में 2011 में मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर चुनी गईं।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

7 of 11
उर्वशी ने विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक और लैक्मे फैशन वीक से टीन सुपर मॉडल के रूप में मॉडलिंग में सफर शुरू किया। और साल 2011 में उर्वशी मिस एशियन सुपर मॉडल का खिताब जीता। प्रतियोगित दक्षिण कोरिया में आयोजित की गई थी।

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

8 of 11
उर्वशी विज्ञापन में नजर आने लगीं। लैक्मे कॉस्मेटिक्स, ओजल लाइफस्टाइल, भीमा गोल्ड, एलजी और लिवाइस के लिए उर्वशी ने विज्ञापन किए।

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

9 of 11
उर्वशी हनी सिंह के लवडोज एल्बम में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं।

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

10 of 11
इस हुस्नपरी के लाखों दीवाने हैं लेकिन उर्वशी सिंगल हैं, कोई व्बॉयफ्रेंड नहीं और इनका पूरा ध्यान करियर पर है।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स की दौड़ में उर्वशी रौतेला, जानिए इनकी पूरी कहानी

11 of 11
उर्वशी ने हाल ही में बताया कि वो रितिक रोशन के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा साल 2016 में उर्वशी की फिल्म सनम रे आने वाली है। जिसका इंतजार उर्वशी के फैन्स को बेसब्री से है। फिलहाल उर्वशी को आपकी दुआओं की जरूरत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें