किरण राव का आमिर से ये कहना कि उन्हे ये देश सुरक्षित नहीं लगता, और आमिर का इस बात को सार्वजनिक कर देना काफी बवाल मचाए हुए है। आमिर के इस बयान के बाद हंगामा मच गया। आमतौर पर किरण ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहती हैं। लेकिन आजकल आमिर के साथ उनका चर्चा हर तरफ है। आइए बताते हैं कि कैसे वो असिस्टेंट डायरेक्टर से आमिर के दिल की रानी बनीं और आज उनकी आमिर को एक कही गई एक बात ने हंगामा बरपा दिया है।
विज्ञापन
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
2 of 10
7 नवंबर 1973 को बेंग्लोर में किरण राव की पैदाइश हुई। उनके परदादा वानापार्थी के राजा थे। बचपन में ही वो कलकत्ता आ गईं, वहीं पली-पढ़ी। लेकिन वो कलकत्ता में भी ज्यादा दिन नहीं रह सकी। 1992 में किरण के मां-पिता ने मुंबई आने का फैसला किया। मुंबई में किरण ने सेफिया कॉलिज फॉर वुमैन से ग्रेजुएशन किया। ये साल 1995 था, उनको मुंबई में तीन साल हो गए थे और फिल्मों के लिए लगाव उनके दिल में हो गया था, इसलिए उन्होंने एक फैसला किया।
विज्ञापन
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
3 of 10
किरण ने ग्रेजुएशन के बाद दिल्ली का रुख किया। वो आ गईं जामिया मिलिया। उन्होंने मास्टर डिग्री ए जे के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से की और फिर फिल्मों की तरफ उन्होंने रुख करने का फैसला किया।
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
4 of 10
किरण को पढ़ाई के बाद जब आमिर की प्रोड्क्शन कंपनी में नौकरी मिली तो उन्होंने मौका लपक लिया। फिल्म लगान में किरण असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वो आमिर से प्रभावित हुईं। लगान की शूटिंग के दौरान बस में बैठे आमिर स्पॉट ब्यॉय, असिस्टेंट और टेक्नीशियन से बात कर रहे थे, उससे किरण उनकी खूबियों में डूबती गईं। किरण समझ गई थीं कि आमिर भले ही कितने बड़े स्टार हों लेकिन उनमें घमंड बिलकुल नहीं है। धीरे धीरे किरण आमिर की अच्छाईयों को समझने लगीं।
विज्ञापन
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
5 of 10
दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी, दोनों 'लगान' के सेट पर शब्द बनाने वाला गेम भी खेला करते थे। इसी बीच आमिर को भी किरण का व्यवहार अच्छा लगने लगा। उन्हें किरण प्यारी औऱ खुशमिजाज लगती थीं। इसी बीच किरण की एक खास चीज आमिर के पास थी जिसने आगे चल कर इन दोनों के रिश्ते को मजबूत करने का काम किया।
विज्ञापन
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
6 of 10
जो चीज दोनों को और भी करीब लाई वो थी किरण की ईयरिंग यानि कान की बालियां। ये वहीं ईयरिंग थे जो आमिर ने फिल्म लगान में भुवन के किरदार में पहने हैं। हालांकि आमिर को काफी समय तक याद भी नहीं था कि किरण की कोई अमानत उनके पास पड़ी है। इसके बाद वे 'दिल चाहता है' की शूटिंग के दैरान मिले जहां किरण ने उन्हें यह बात याद दिलाई।
विज्ञापन
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
7 of 10
दोनों ने एक दूसरे को अच्छी तरह से तब जानना शुरू किया जब वे एक कोलड्रिंक के विज्ञापन के लिए शूट कर रहे थे। दोनों काफी वक्त साथ बिताते थे। इस वक्त तक आमिर सिंगल हो चुके थे और इन दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया।
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
8 of 10
आमिर और किरण डेढ़ साल तक लिव इन में रहे जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। रीना से तलाख लेने के चार साल बाद 28 दिसंबर 2005 को आमिर ने किरण से शादी की। यह खबर सुन कर हर किसी को यही ताज्जुब हुआ कि आमिर जैसा बड़ा सितारा ऐसी लड़की से शादी क्यों कर रहा है जो अभी तक बॉलीवुड में अपना करियर ही बनाने में लगी है।
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
9 of 10
लेकिन आज किरण भी बहुत कामयाब हैं। किरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी में कोई भी दिन वे शायद भूल जाएं लेकिन आमिर के साथ बिताया वो खास कैंडल लाइट डिनर कभी नहीं भूल पाएंगी। फिल्म 'तारे जमीन पर' में काम करते वक्त आमिर ने किरण को अपने साथ पंचगनी में डिनर कराने ले गए। वहीं रास्ते में महाबलेश्वर में रुखे और डिनर किया।
जानिए, आमिर खान की पत्नी किरण राव के बारे में सबकुछ
10 of 10
इन दोनों की शादीशुदा जिंदगी की खुशियां तब दुगनी हो गईं जब 2011 में आजाद राव खान के रूप में इन्हें इनका बेटा मिल गया। आजाद सरोगेसी से हुआ था और ये दोनों ही उसे बहुत प्यार करते हैं। किरण आमिर प्रोड्क्शन के बहुत से काम देखती हैं।