फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

विज्ञापन
1 of 14
मुल्क में असहिष्णुता बढ़ी है या नहीं, ये बहस का मसला हो सकता है, बहरहाल असहिष्णुता पर बेबाक राय रखकर आमिर खान जरूर निशाने पर आ गए। मंगलवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर आमिर पर तीखे हमले किए गए, समर्थन में भी आवाजें उठीं। बयान से नाराज हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

2 of 14
पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमिर के पोस्टर पर कालिख पोत दी। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बयान पर नराजगी जताते हुए कहा कि आमिर डर नहीं रहे, बल्‍कि डरा रहे हैं।
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

3 of 14
आमिर के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हिंदू सेना के 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लेना पड़ा।

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

4 of 14
हिंदू सेना के प्रदर्शनकारी आमिर को माफी मांगने और बयान वापस लेने को कह रहे थे। प्रदर्शन के चलते पुलिस ने आमिर के बांद्रा स्थित आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी।
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

5 of 14
आमिर के आवास के बाहर तैनात किए गए पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

6 of 14
आमिर खान के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में भी विरोध प्रदर्शन किया। ये तस्वीर वहीं की है।
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

7 of 14
आमिर खान के स्नैपडील के ब्रांड अंबेस्डर हैं। अस‌हिष्‍णुता के मुद्दे पर राय रखने के कारण सोशल मी‌डिया में कई विरोधियों ने स्नेपडील के एप डिलीट कराने की मुहिम चलाई, जिसे 'ऐप वापसी' नाम दिया गया।

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

8 of 14
सोमवार को इं‌डियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि अस‌हिष्‍णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा,''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।''

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

9 of 14
आमिर खान ने इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार समारोह के दौरान कहा कि वह भी असुरक्षा और भय महसूस करते हैं तथा पिछले छह से आठ महीनों में यह बढ़ता जा रहा है। उस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के आला मंत्री और कई नेता भी मौजूद थे।

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

10 of 14
आमिर ने कहा था, ‘जब मैंने घर पर किरण से बात की तो उसने पूछा कि क्या हमें भारत छोड़ देना चाहिए। वह अपने बच्चे के लिए डर महसूस करती है। वह इस बात से डरती है कि हमारे चारों तरफ किस तरह का माहौल बनेगा। वह हर दिन अखबार खोलने से डरती है।’ कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता नजमा हेफ्तुल्ला भी मौजूद थीं।

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

11 of 14
वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ गुफ्तगू करते आमिर खान। ये दृश्य रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह का है।

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

12 of 14
नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी थे पुरस्कार समारोह में, आमिर ने उनसे हाथ भी मिलाया।

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

13 of 14
पुरस्‍कार समारोह में ऐसे दृश्य भी दिखे। पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के स‌ाथ गुफ्तगू करते केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू।
विज्ञापन

आमिर के 'बुरे दिन', पोस्टर पर पोती कालिख

14 of 14
रामनाथ गोयनका पुरस्‍कार समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर से भेंट करते आमिर खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें