सीढ़ियों के नीचे एक बेड वाला हैरी पॉटर का वो जादूई बेडरूम आपको याद है? अब वो किराये पर मिल रहा है?
विज्ञापन
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
2 of 10
लंदन की एक 23 वर्षीय लड़की एलेक्स लोमैक्स ने इसका खुलासा किया है। उसने बीते सप्ताह वह कमरा देखा भी है।
विज्ञापन
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
3 of 10
एलेक्स ने उस कमरे की तस्वीरें पर सोशल मीडिया में शेयर की हैं। यह कमरा महज 500 यूरो यानी 36730 रुपये प्रति महीने पर उपलब्ध है।
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
4 of 10
एलेक्स बताती हैं कि उन्हें इसके बारे में किराये पर कमरा उपलब्ध कराने वाली बेवसाइट 'लंदन टू लेट' से पता चला। जब वो वहां पहुंची तो कमरा देखकर अचंभित रह गईं।
विज्ञापन
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
5 of 10
असल में वेबसाइट पर कमरे की कोई फोटो नहीं डाली गई थी। चूंकि एलेक्स कमाई उतनी नहीं है, इसलिए वो कम किराया देखकर तुरंत इस कमरे की ओर आकर्षित हो गईं।
विज्ञापन
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
6 of 10
लेकिन जब कमरा देखा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। एलेक्स बीबीसी से बताती हैं कि उन्होंने सोचा था कोई एक रूम सेट का कमरा होगा। लेकिन यह सीढ़ियों और आलमारी के नीचे वाला एक बेडरूम था।
विज्ञापन
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
7 of 10
दरअसल, लंदन में किराये के कमरे बेहद महंगे हैं। ऐसे में इतने कम (वहां के लिहाज से) पैसे में कोई साधारण कमरा नहीं मिल सकता। इसीलिए युरोप पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म सुपरहिट फिल्म हैरी पॉटर में गरीब लड़के का किरदार निभाने वाले हैरी का कमरा ऐसे ही सीढ़ियों के नीचे दिखाया गया था।
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
8 of 10
लेकिन तब उसे कोरी कल्पना बताया गया था। लेकिन अब ये सच हो गया है। एलेक्स की ओर से उस कमरे के बारे में बताने के बाद अंग्रेजी मीडिया उस कमरे को हैरी पॉटर कमरा के तौर पर देख रही है।
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
9 of 10
कोनबिनी डॉट कॉम के मुताबिक यह दक्षिण-पश्चिमी लंदन के क्लैफम इलाके में है। जबकि असल हैरी पॉटर का कमरा कैसा दिखता है। आप अगली स्लाइड में देख सकते हैं।
किराए पर उठेगा 'हैरी पॉटर' का बेडरूम, वेबसाइट पर है ऐड
10 of 10
पिछली स्लाइड में आपने वो कमरा देखा जो अभी किराये पर उठाने के लिए रखा गया है। ये वार्नर ब्रदर्स की फिल्म हैरी पॉटर के सेट का असली हैरी पॉटर का बेडरूम है।