फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

विज्ञापन
1 of 7
नए साल पर हर कोई कुछ ना कुछ वादे अपने आप से करता है। इसमें फिल्मी सितारें भी शामिल हैं। आइए आपको बताते है कि फिल्म स्टार इस साल क्या ना करने का वादा कर रह हैं।
विज्ञापन

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

2 of 7
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की जो आने वाले साल में बस काम करना चाहते हैं। इस साल भी हालांकि उन्होंने खूब काम किया लेकिन विवादों और कोर्ट केस ने भी उन्हें खूब परेशान किया। सलमान कहते हैं 'मैं अपने काम में मशरूफ रहूंगा मेरी फिल्म 'सुल्तान' का शेड्यूल काफी व्यस्त है।'
विज्ञापन

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

3 of 7
अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने सेहत का ध्यान रखने की और अपने बड़बोलेपन पर लगाम लगाने की कसम खाई है। वो कहती हैं, 'मैं फिट और खुश रहने की दिशा में काम करूंगी।' इसके अलावा उन्होंने खरीदारी कम करने का भी रेजलूशन लिया है।

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

4 of 7
रणवीर सिंह इस साल अपनी निजी जिन्दगी और शरीर पर खास ध्यान देना चाहते है। वहीं रणवीर अपनी मां के डर की वजह से बाइक नहीं चला पाते हैं, तो इस साल वो बाइक चलाने का शौक पूरा करने का भी रेजलूशन ले रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

5 of 7
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए साल 2015 बहुत अच्छा रहा। साल की शुरुआत 'पीकू' से की, फिर 'तमाशा' आई और साल का अंत 'बाजीराव मस्तानी' जैसी हिट फिल्म से हुआ। दीपिका का कहना है कि वो काम की व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाईं। इसलिए दीपिका कहती हैं, 'इस साल का मेरा रेजलूशन है कि अपना ज्यादा समय अपनी मां को दूंगी।
विज्ञापन

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

6 of 7
बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कुछ अलग ही तरह का संकल्प लिया है। प्रियंका कहती हैं, 'मुझे पूरे तीन साल के बाद पांच दिन की छुट्टी मिली है। इन छुट्टियों में मैं दोस्तों के साथ मुंबई से बाहर जा रही हूं और इन दिनों में अपने फोन को भी बंद रखूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर सितारों ने खाई इन कामों को ना करने की कसम

7 of 7
फरहान अखतर का कहना है कि गाने तो मैं गाता ही हूं, लेकिन अपने पिता जावेद अख्तर की तरह मैं कुछ गाने लिखने की कोशिश में लगा हुआ हूं। अभी तक 9-10 गाने लिख भी चुका हूं। इसे निखारने की जरूरत है, जिसमें मैं लगा हुआ हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें