बड़े से लेकर छोटे फिल्मी कलाकारों और निर्देशकों तक, सभी ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए टीवी सीरियलों को बढ़िया जरिया बना लिया है। यही नहीं, सीरियल चुनते वक्त वे ये भी देखते हैं कि कौन से सीरियल की लोग देखना पसंद करते हैं क्योंकि उसी सीरियल में जाना फायदेमंद है।
विज्ञापन
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
2 of 14
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रोमेशन के लिए ये हैं मोहब्बतें के सेट पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी फिल्म का प्रचार करने के साथ साथ सीरियल की लीड हीरोइन दिव्यांका के साथ डांस भी किया।
विज्ञापन
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
3 of 14
यही नहीं, थोड़े दिन पहले ही विद्या बालन भी अपनी फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रमोशन के लिए सीरियल उड़ान के सेट पर जा पहुंची थीं। सितारे यह जरूर ध्यान में रखते हैं कि किस सीरियल की टीआरपी ज्यादा है और उसी में जाने से उनका फायदा है।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
4 of 14
आमिर खान ने अपनी फिल्म 'तलाश' के प्रोमोशन के लिए सीरियल सीआईडी को चुना था। फिल्म में आमिर एक पुलिसवाले बने थे और यहां तक की सीरियल में भी उसी अवतार में एक केस सुलझाने पहुंचे थे। प्रमोशन भी इतनी गंभीरता के साथ करेत हैं ये सितारे की लोग देखने पर मजबूर हो जाएं।
विज्ञापन
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
5 of 14
किंग खान शाहरुख खान ने भी इस फंडे को अपनाया था और 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन के लिए दीपिका पाडुकोण के साथ मधुबाला सीरियल में गए थे। उस वक्त सीरियल की लोकप्रियता काफी थी और शाहरुख जानते थे कि यहां आकर फिल्म प्रमोट करना उनके लिए घाटे का सौदा हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
6 of 14
तारक मेहता का उल्टा चश्मा तो जैसे सभी फिल्मों के प्रमोशन के लिए बेस्ट सीरियल रहा हो। 'हीरोइन', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सन ऑफ सरदार', 'अलोन' और कई फिल्मों के सितारे यहां आ चुके हैं। इस सीरियल के लोग इतने दीवाने हैं कि इसका फायदा फिल्म को भी मिल ही जाता है।
विज्ञापन
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
7 of 14
रनबीरर कपूर तो फिल्म 'बर्फी' के लिए जी टीवी के तीन सीरियलों में एक साथ पहुंचे थे। वो हिटलर दीदी के सेट के साथ साथ पुनर्विवाह और फिर सुबह होगी में भी गए थे। तीनो ही सीरियल उस वक्त जी के सबसे हिट सीरियल थे।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
8 of 14
'एक था विलेन' की टीम से श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी ये हैं मोहब्बतें में फिल्म के प्रोमोशन के लिए गए थे। सीरियल के इशीता और रमन को लोग पसंद करते हैं इसी लिए फिल्म वाले इसमें आने के लिए उत्साहित रहते हैं। देखिए, कैसे सब मिल कर डॉयलॉग भी रिहर्स कर रहे थे।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
9 of 14
जैकी भगनानी और नेहा शर्मा ने भी अपनी फिल्म 'यंगिस्तान' को हिट कराने के लिए यह रास्ता चुना और सीरियल नंदिनी में प्रमोशन के लिए जा पहुंचे। हलांकि इससे भी उनकी फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
10 of 14
उतरन के सेट पर सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह फिल्म 'लुटेरा' को प्रमोट करने गए थे। सीरियल की लीड हीरोइन टीना ने तो रणवीर के साथ रोमांटिक पोस मारने का मौका भी नहीं छोड़ा। फिल्म के साथ साथ सीरियल को भी इसका लाभ मिल ही गया।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
11 of 14
फिल्म 'हैप्पी एंडिग' के प्रमोशन के लिए सैफ और इल्याना ने सीरियल अजीब दास्तान है ये को चुना था।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
12 of 14
ये हैं मोहब्बतें का सेट और भी फिल्मों के प्रमोशन का जरिया बना है। तभी तो दीपिका पाडुकोण और अर्जुन कपूर ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' को प्रमोट करने जा पहुंचे।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
13 of 14
सलमान खान तो पहले भी अपनी फिल्म 'दबंग 2' के लिए सीरियल दिया और बाती हम में जा चुके हैं। सीरियल में संध्या एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं और फिल्म में सलमान। ऐसे में यह सीरियल सलमान के लिए और ज्यादा जरूरी बन गया।
छोटे पर्दे का ऐसे इस्तमाल करते हैं बड़े सितारे और होते हैं मालामाल
14 of 14
यहां तक की बेबी डॉल सनी लियोनी भी अपनी फिल्म 'रागिनी एमएमएस2' को प्रमोट करने पवित्र रिश्ता के सेट पर गई थीं और वहां ठुमके भी लगाए थे। इसका एक कारण यह भी है कि यह फिल्म और सीरियल दोनों ही एकता कपूर की थीं।