सातवें दिन फिल्म ने 10.02 करोड़, जबकि आठवें दिन 7.37 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
प्रेम रतन धन पायो की 5 गलतियां, सिनेमाघर छोड़ भाग रहे हैं दर्शक
2 of 6
फिल्म ने नौवें दिन 3.81 करोड़ की कमाई की। जबकि शुक्रवार होने के बावजूद हिन्दी की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसका फायदा सलमान की फिल्म को मिला।
विज्ञापन
प्रेम रतन धन पायो की 5 गलतियां, सिनेमाघर छोड़ भाग रहे हैं दर्शक
3 of 6
इसी तरह प्रेम जहां-तहां गीत गाने लगता है, मगर फिल्म का गीत-संगीत सुनने वालों को नहीं बांधता। फ्लेवर्ड चीजों के जमाने में प्रेम गुजिया-नमकीन के पैकेट गिफ्ट से प्यार का इजहार करना चाहता है। वह इतना सरल और विरक्त है कि प्रेमिका उससे संकेतों में कहती है कि प्यार में इतना अच्छा बनने की भी जरूरत नहीं!
प्रेम रतन धन पायो की 5 गलतियां, सिनेमाघर छोड़ भाग रहे हैं दर्शक
4 of 6
फिल्म में एक अनावश्यक कठपुतली नाच दिखाया गया है। इसके बहाने दोनों के बीच प्रेम दिखाने की होशिश हास्यास्पद मालूम पड़ती है। जबकि स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वाला राजकुमार घोड़ा गाड़ी में चलता है! फुटबॉल के नाम पर होने वाला एक खेल बहन के दिल में भाई के लिए प्यार जगा देता है। कई बातें यहां गले नहीं उतरती और अतार्किक मालूम पड़ती है।
विज्ञापन
प्रेम रतन धन पायो की 5 गलतियां, सिनेमाघर छोड़ भाग रहे हैं दर्शक
5 of 6
करीब तीन घंटे लंबी इस फिल्म में तीन लाइन की कहानी है। फिल्म में बढ़िया अभिनय के लिए जाने जानी वाली स्वरा भास्कर, दमदार अभिनय करने वाले दीपक डोबरियाल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली के किरदार गेस्ट अपीयरेंस की तरह हैं। पूरी फिल्म में सलमान खान छाए हुए हैं। उनका डबल रोल भी है। लेकिन वह कतई एंटरटेन नहीं करते। सच्चाई यह है कि उनके अंदाज वाला न तो प्यार यहां है, न कॉमडी और न ही ऐक्शन। वह बजरंगी भाईजान से भी कमजोर अभिनय करते नजर आ रहे हैं। सोनम के अभिनय में भी दम नहीं है।
प्रेम रतन धन पायो की 5 गलतियां, सिनेमाघर छोड़ भाग रहे हैं दर्शक
6 of 6
फिल्म में बस एक हिस्से में मेहनत की गई है। इसके सेट पर और सजावट पर। और इस पर अभिनय के लिए जरूरत से ज्यादा सितारों को लिया गया है। इसका नतीजा ये कि किसी भी किरदार को खुलने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है। सब किरदार दबे रह गए हैं। लार्जर देन लाइफ होने के बावजूद प्रेम रतन धन पायो लोगों का मनोरंजन नहीं कर पा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक एडवांस बुकिंग में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।