बॉलीवुड में जासूसी किरदारों का एक लंबा दौर रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में कई जासूसी फिल्में सुपरहिट रहीं हैं। डालिए एक नजर।
विज्ञापन
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
2 of 9
फिल्म द हीरो में जासूस बने सनी देओल भारत से कश्मीर को अलग कराने की फिराक में पड़े कट्टरपंथी पाकिस्तानियों को रोकने के मिशन पर हैं। फिल्म में अपने खास अंदाज में सनी देओल पर्दे पर कमाल करते हैं।
विज्ञापन
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
3 of 9
फिल्म एजेंट विनोद में सैफ अली खान ने पर्दे पर कॉमेडी के साथ पर्दे पर जलवा दिखाया है। सैफ कई देशों में मिशन को अंजाम देते हैं। यह फिल्म 1977 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' का सीक्वल है।
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
4 of 9
सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर में एजेंट टाइगर एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। जहां डबलिन में एक वैज्ञानिक से जानकारी प्राप्त करने के लिए वह उसका इस्तमाल करता है पर वह लड़की भी आईएसआई एजेंट निकलती है। कैटरीना इस फिल्म में पाकिस्तानी जासूस बनी हैं
विज्ञापन
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
5 of 9
विद्या बालन फिल्म कहानी में एक गर्भवती महिला के किरदार में हैं। लेकिन असल में वह एक जासूस होती हैं जो एक मिशन पर है। इस फिल्म को सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
6 of 9
फिल्म 'मद्रास कैफे' में एक राजनीतिक जासूसी थ्रिलर है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम श्रीलंकाई गृह युद्ध और पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में विदेशी हाथों के होने के सबूत को तलाशते हैं।
विज्ञापन
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
7 of 9
फिल्म 'डी-डे' में कई जासूसों को भारत के सबसे वांछित शख्स को वापस लाने केएक मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म में ऋषि कपूर, अर्जुन रामपाल और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
क्या आप बॉलीवुड के इन जासूसों को जानते हैं?
8 of 9
एक्शन स्टार अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'बेबी' में वे काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के एक अधिकारी का रोल निभा रहे हैं। जो विदेशों में चल रहे एक आतंकी नेटवर्क को भी खत्म करता है।
फिल्म डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में द्वितीय विश्व युद्ध के पृष्ठभूमि में एक जासूसी कहानी को रचा गया है। कभी 'व्योमकेश बख्शी' छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक रहा है। फिल्म तीन अप्रैल को रिलीज हो रही है।