कॉलेज शुरू होने वाले हैं यानि आपकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल आपको मिलने वाले हैं। ऐसे मे ये फिल्में आपके काफी काम आएंगी। पढ़ाई से लेकर रोमांस और मस्ती से लेकर दोस्ती तक, सब की सीख देती हैं ये फिल्में।
विज्ञापन
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
2 of 9
मैनेजमेंट की पढ़ाई करने जा रहे लोग 'टू स्ट्टेस' से काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। क्या पता इनकी तरह आपका भी किसी दूसरे प्रदेश की लड़की पर दिल आ जाए और आपकी भी लव स्टोरी यहां से शुरू हो जाए!
विज्ञापन
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
3 of 9
इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने वाले बच्चों के लिए तो 'थ्री इडियट्स' जैसे उन्हीं की कहानी है। कितना कुछ है पढ़ने को, भले ही कुछ समझ न आए।
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
4 of 9
दिल्ली में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए 'रंग दे बसंती' बेस्ट फिल्म होगी। ये न सिर्फ दिल्ली में आपको मस्ती करने के तरीके सिखाएगी बल्कि यहां होने वाले जुर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने का भी जज्बा सिखा देगी।
विज्ञापन
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
5 of 9
अगर आपने अभी तक 'मुझसे फ्रांडशिप करोगे' नहीं देखी है तो अब जरूर देखिए। क्योंकि आपके साथ भी ऐसा जरूर होगा कि लड़ाई करते करते कोई दोस्त इतना प्यारा लगने लगेगा कि दिल का हाल ही बदल जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
6 of 9
'कुछ कुछ होता है' को कैसे भूल सकते हैं। खेल कूद, लड़ाई झगड़े और प्यार मोहब्बत के बीच कब आपको जिंदगी भर की यादें मिल जाएंगी, आपको पता भी नहीं चलेगा। आपका भी वो एक स्पेशल बेस्ट फ्रेंड जरूर बनेगा।
विज्ञापन
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
7 of 9
'स्टूडेंट ऑफ द इयर' असल माने में तब असरदार लगेगी जब आप अपने कॉलेज फेस्ट की तैयारी कर रहे होंगे और एक दूसरे से आगे निकलने की होढ़ लग जाएगी। लेकिन इन सबके बीच मस्ती के जो पल होंगे वो भुलाए नहीं भूलेंगे।
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
8 of 9
और आखिर में ऐसे भी कुछ बच्चे होंगे जिनका किसी नामी कॉलेज में एडमीशन नहीं हो पाया और उनके मां बाप रोज उन्हें ताने सुनाते होंगे। चिंता मत करिए और 'फालतू' फिल्म से सीख लीजिए कि हर इंसान में कोई न कोई हुनर होता ही है, आप में भी होगा।
पहली बार कॉलेज जा रहे हैं तो देख लीजिए ये 8 फिल्में
9 of 9
लेकिन मस्ती मजाक के बीच यह मत भूलिएगा कि आपको रैगिंग का भी सामना करना पड़ सकता है। फिल्म 'हॉस्टल' में इसी रैगिंग को दिखाया गया है। इसलिए मौज मस्ती के साथ साथ नियमों का भी ध्यान रखिएगा।