बॉलीवुड सितारे नए साल की पार्टी के लिए मुम्बई से निकल चुके हैं। अधिकतर स्टार्स ने न्यू इयर मनाने के लिए विदेशों को चुना है। वहीं कुछ नए साल की अगवानी करने के लिए देश लौट रहे हैं। जानिए, ये स्टार्स यहां कहां-कहां कर रहे न्यू इयर सेलिब्रेट।
विज्ञापन
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
2 of 11
शाहरुख खान नए साल पर अपने परिवार के साथ दुबई में होंगे। बताया जा रहा है कि किंग खान की पत्नी गौरी और बेटी सुहाना और नन्हा अब्राम अमीरात पहुंच चुके हैं। शाहरुख का बेटा आर्यन भी लंदन से नए साल के मौके पर परिवार के पास पहुंचे जाएगा।
विज्ञापन
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
3 of 11
कैटरीना कैफ परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए पहले ही मां और बहनों के पास लंदन पहुंच चुकी हैं। फिर कैटरीना वहां से न्यूयार्क निकल जाएंगी। जहां रणबीर कपूर भी उनकी फैमली के साथ होंगे। चर्चा है कि इस बार नए साल पर रणबीर कैटरीना हाथ उनकी मां से मांगेंगे।
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
4 of 11
फिल्म पीके की कामयाबी के जश्न से दूर अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ रहेंगी। वह विराट के पास पहुंच भी चुकी हैं और उनकी मौजदूगी में विराट का मैदान पर शानदार परफॉरमेंस जारी है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
5 of 11
स्टूडेंट ऑफ द ईयर की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के बारे बताया जा रहा है कि 2015 का स्वागत वे एक साथ न्यूयॉर्क में करेगें। वहीं यह जोड़ी कुछ दिन रुकेगी भी।
विज्ञापन
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
6 of 11
दीपिका पादुकोण अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ मॉलदीव में अपना न्यू इयर सेलिब्रेट करेंगे। इस रोमांटिक जोड़ी के कारण गॉसिप के गलियारे सर्दियों में भी गर्म बने हुए हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
7 of 11
सैफ अली खान और करीना कपूर की स्टार जोड़ी 2015 का स्वागत करने जोर-शोर से करने स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। वे वहां गस्टाड में नए साल का जश्न मनाएंगे।
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
8 of 11
ऋतिक रोशन हफ्ते भर से दुबई में हैं और उनके बेटे ऋदान और ऋहान भी वहां पहुंच रहे हैं। इस मौके पर ऋतिक के माता-पिता पिंकी और राकेश रोशन भी दुबई में बेटे और पोतों के साथ रहेंगे। यहां ऋतिक एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में काम और जश्न साथ चलेंगे।
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
9 of 11
जहां सभी सितारे विदेशों की राह पकड़ चुके हैं वहीं श्रद्धा कपूर और वरुण धवन उन सितारों में शामिल हैं जो नए साल पर परिवार के साथ होने के लिए विदेश से भारत लौट आएंगे। दोनों इस वक्त लॉस एंजिल्स में फिल्म एबीसीडी-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
बॉलीवुड के सितारे यहां करेंगे न्यू इयर सेलिब्रेट!
10 of 11
बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं। बेटा आरव और बेटी नितारा भी उनके साथ हैं। ये लोग क्रिसमस पार्टी और ट्विंकल का जन्मदिन, वहां मनाने के बाद अब नए साल का जश्न भी वहीं मनाएंगे।
बॉलीवुड नंबर वन बच्चन फैमली ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे अपना नया साल कहां सेलिब्रेट करेगी। लेकिन खबर है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ पहले ही विदेश जा चुके हैं। वहीं अमिताभ और जया के भी शीघ्र उनके साथ होने की चर्चाएं हैं।