फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

विज्ञापन
1 of 12
बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें हैं जिन्होंंने गुपचुप शादी कर ली और महीने बाद खुलासा किया। कुछ ने तो प्रेगनेंट होने के बाद इसकी जानकारी दी। वैसे सिर्फ हीरोइनें ही नहीं हीरो भी हैं जिन्होंने चुपचाप शादी कर ली और बाद में खबर मीडिया के सामने आई। इनकी शादी की बारे में पहले से कोई हलचल नहीं थी।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

2 of 12
कोंकणा सेन और रणवीर शौरी की शादी की खबरें तब सुनाई देने लगीं जब कोंकोणा के प्रेगनेंट होने की बात सामने आई। उन्होंने कोंकणा के घर में ही 3 सितंबर को बिना चुपचाप शादी कर ली थी। बाद में कोंकणा ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी थी।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

3 of 12
सेलीना जेटली ने भी पीटर हैग के साथ शादी कर लेने की खबर ट्विटर पर दी वो भी पूरे एक महीने बाद। उन्होंने 23 जुलाई 2011 को ऑस्ट्रिया में शादी की थी।

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

4 of 12
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल के डेट करने की खबरें तो बराबर आ रही थीं लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि शादी की खबरें भी आ जाएंगी। इन दोनों ने यूएस में छुट्टियां बिताते वक्त ही शादी करने का फैसला किया और कर भी ली। जब जॉन ने 'जॉन और प्रिया अब्राहम' के नाम से सबको नए साल की बधाइयां ट्वीटर पर दीं तब ये बात सामने आई कि ये शादी कर चुके हैं।

विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

5 of 12
मिनीषा लांबा की अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड रायन थम के साथ शादी करने की किसी को पहले से खबर नहीं थी। वो तो जब पूजा बेदी ने इस जोड़े को ट्विटर पर बधाई दी और बाद इनकी तस्वीर वायरल हुई तब यह बात सामने आई। दोनों ने पिछले साल ही मुंबई में रजिस्टर मैरिज की है। वैसे कुछ हीरो भी हैं जिन्होंने शादी करने के बाद इसका खुलासा किया।

विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

6 of 12
मनोज बाजपई और नेहा की भी शादी अप्रेल 2006 में बिना किसी जानकारी के हो गई थी। यहां तक कि पहले से पता न होने की वजह से मनोज के माता-पिता भी इस शादी में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

7 of 12
एक्टर कुणाल कपूर और अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन ने चुपचाप परिवारवालों की मौजूदगी में पिछले साल सेशेल्स में शादी कर ली थी। इसके बाद इन्होंने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। दुनिया को इनकी शादी के बारे में पता नहीं चलता अगर कुणाल तस्वीरें न साझा करते।

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

8 of 12
जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया था। ऐसे में 1995 में इन दोनों की गुपचुप शादी की खबर वाकई बड़ी थी। इन दोनों ने खुद इस रिश्ते का खुलासा तब किया जब जूही  बेटी के साथ प्रेगनेंट थीं।

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

9 of 12
एक्टर वीर दास ने अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से 19 अक्टूबर 2014 को श्रीलंका में चुपचाप शादी कर ली थी। उनकी शादी की खबर एक महीने बाद तब सामने आई जब तस्वीरें वायरल हो गईं।

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

10 of 12
रानी मुखर्जी भी निर्देशक आदित्य चोपड़ा से अपनी शादी को लेकर चुप्पी साधी रहीं। सभी को इंतजार था कि ये शादी करने का ऐलान करेंगे लेकिन इस बात ने सबको हैरान कर दिया कि उन्होंने इतली में चुपके से शादी कर भी ली है। करण जोहर और कोरियोग्राफर वैबवी मर्चेंट के सिवा बॉलीवुड से और कोई शादी में शामिल भी नहीं हुआ था। उन्होंने 21 अप्रेल 2014 को शादी की। 

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

11 of 12
किम शर्मा की अली पंजानी से शादी करने की खबर ने सबको चौंका दिया था क्योंकि किसी को यह तक नहीं पता था कि वे दोनों डेट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन हीरोइनों ने छिपाई अपनी शादी, प्रेगनेंट हुईं तो खुला राज

12 of 12
आफताभ शिवदेसानी ने अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी करने की खबर पहले से इसलिए किसी को नहीं दी क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं बात फैलाने से उनके पुराने रिश्तों की तरह इस रिश्ते को भी किसी की नजर न लग जाए और फिर उनका दिल न टूट जाए। इसलिए अपने परिवार वालों की मौजूदगी में इन्होंने चुपके से 11 जून 2014 को शादी कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें