हैदराबाद में दलित छात्र रोहित को लेकर अपने ही बयानों में उलझीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अलीगढ़ के दौरे का ‘रंग’ फीका पड़ गया। अपने पूरे कार्यक्रम में उन्होंने कहीं भी हैदराबाद कांड या एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप को लेकर कोई भी टिप्पणी तक नहीं की। (ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़)
विज्ञापन
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
2 of 16
संभवत: केंद्रीय आलाकमान ने ही उनको दोनों प्रकरणों में बोलने से मना किया होगा ताकि और ज्यादा विरोध से बचा जा सके और विरोधी दलों को भी बेवजह का मुद्दा न दिया जाए। गौर हो कि विधानसभा चुनाव 2017 में यूपी में भाजपा दलितों को अपनी ओर मोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। ऐसे में हैदराबाद के दलित छात्र रोहित प्रकरण भाजपा के लिए मुखालफत की बड़ी वजह बन सकता है।
विज्ञापन
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
3 of 16
घटना के बाद से हैदराबाद प्रकरण और एएमयू में आरक्षण का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाए हैं। मीडियाकर्मियों ने दोनों प्रकरणों को लेकर स्मृति ईरानी से बात करने की काफी कोशिश की। कार से मंच तक और मंच से वापस कार तक मीडियाकर्मी दोनों मुद्दों पर उनसे बात करने को दौड़ते रहे लेकिन उन्होंने किसी भी मुद्दे पर बात नहीं की।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
4 of 16
ज्यादा घेराबंदी हुई तो बोलीं.. दिल्ली आइए वहीं पर बात होगी। इसके बाद ही स्मृति के इशारे पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू और अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने बात को संभाला और मीडिया के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
5 of 16
हैदराबाद विवि के दलित छात्र की आत्महत्या को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को यहां विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके काफिले को भी रोका गया।
विज्ञापन
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
6 of 16
इस दौरान जब कुछ संगठनों ने स्मृति ईरानी को ज्ञापन देने की कोशिश की तो उनके और भाजपाइयों तथा पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई और धक्कामुक्की हुई। इधर, हैदराबाद की घटना को लेकर सपा छात्र सभा ने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
7 of 16
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय टीकाराम की 150 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने शहर में आई थीं।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
8 of 16
हैदराबाद की घटना को लेकर उनके विरोध की पहले से ही तैयारी की जा रही थी। डॉ. बीआर अंबेडकर स्टूटेंड एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ज्ञापन देने की योजना थी।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
9 of 16
जब मंत्री का काफिला अंबेडकर पार्क के सामने से होकर निकलने लगा तो प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए और काफिला रोक कर ज्ञापन देने का प्रयास किया। लेकिन इनके ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़ते ही काफिले में शामिल भाजपाइयों व पुलिस से इनका टकराव हो गया।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
10 of 16
वहां धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान जब केंद्रीय मंत्री गाड़ी से बाहर निकलने लगीं तो उन्हें रोक कर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम कार से उतरे और ज्ञापन लिया।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
11 of 16
ज्ञापन में हैदराबाद यूनिवर्सिटी के वीसी को बर्खास्त करने और इस घटना से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन में खेमेंद्र सिंह, रागुल गौतम, सुशील गौतम, पुपेन्द्र जोहरी, संतोष नौटियाल, अभिषेक गौतम, केपीएस सुमन, अथुल, रामवीर सिंह, संदीप, नीरज, प्रमोद, सचिन आदि काफी लोग मौजूद थे।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
12 of 16
इधर, सपा महानगर छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट के सामने महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
13 of 16
हैदराबाद की घटना पर तीखा आक्रोश जताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की गई। इस मौके पर विशाल गौतम, जिला महासचिव युवजन सभा फैसल मुस्तफा, प्रदीप यादव, महानर सदस्य छात्र सभा अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
14 of 16
राष्ट्रीय शोषित पीड़ित मुक्ति मंच के संस्थापक महेन्द्र मजदूर की अगुवाई में आगरा रोड पर स्मृति ईरानी का पुतला फूंका गया। इस दौरान स्मृति ईरानी पर सच पर पर्दा डालने का आरोप लगाया गया।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
15 of 16
इस मौके पर डॉ रामचरन सरोज, अनिल चौहान, कौशल किशोर सविता, सुनील चौहान, गोपीराम, विश्व, सत्येन्द्र, राजरानी सरोज, सुखदेवी, रानी आदि थे। नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मो. रेहान के नेतृत्व में भी केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका गया।
सवालों से बचती रहीं स्मृति ईरानी, कहा- दिल्ली आकर बात करें
16 of 16
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अलीगढ़ में विवि की घोषणा नहीं हुई है, छात्रों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारें अलीगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। युवाओं ने मैरिस रोड पर प्रदर्शन भी किया।