सलमान खान पर गाना गाने का ऐसा भूत सवार हुआ है कि अपनी फिल्म 'किक' में 'हैंगओवर' गाने के बाद अब वो आने वाली फिल्म 'हीरो' के टाइटल सॉंग 'मैं हूं तेरा हीरो' भी गा रहे हैं। इनके अलावा भी आज के जमाने के कई ऐसे हीरो हीरोइन हैं जिन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ गाने भी गाए हैं।
विज्ञापन
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
2 of 20
इनमें सबसे पहला नाम है अमिताभ बच्चन का। उन्होंने अपनी फिल्म 'लावारिस' में 'मेरे अंगने में' गाने से लेकर 'सिलसिला', 'बागबान', 'कभी खुशी कभी गम', 'बाबुल' और हाल ही में आई 'शमिताभ' जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं।
विज्ञापन
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
3 of 20
आलिया भट्ट ने भी गायकी में हाथ आजमाया और फिल्म 'हाईवे' में गाना गा दिया। इसके अलावा 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 'मैं तैनू समझांवा' गाने को भी अलग अंदाज दिया।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
4 of 20
अब आलिया ने फिल्म में गाना गाया था तो श्रद्धा कपूर कैसे पीछे रह जातीं। इन्होंने 'एक था विलेन', 'हैदर' और 'एबीसीडी2' में गाने गाए।
विज्ञापन
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
5 of 20
'एबीसीडी2' में श्रद्दा के को-एक्टर और फिल्म के हीरो वरुण धवन ने फिल्म के 'हैप्पी बर्थडे' गाने के लिए रैप किया है।
विज्ञापन
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
6 of 20
श्रुति हसन ने तमिल फिल्मों में तो कई गाने गाए ही हैं, हिंदी में भी उन्होंने फिल्म 'लक' में 'लक आजमां' गाना गाया है। श्रुति का अपना एक रॉक बैंड भी है जिनके साथ वो कई जगह शो भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
7 of 20
अक्षय कुमार ने फिल्म 'स्पेशल 26' में 'मुझमें तू' गाना गाया है।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
8 of 20
माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी फिल्म 'गुलाब गैंग' में 'रंगी सारी गुलाबी' गाना गाया। इससे पहले वो 'देवदास' में 'काहे छेड़ मोहे' गाने में भी कुछ अंश गा चुकी हैं।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
9 of 20
रनबीर कपूर ने फिल्म 'बेशरम' में 'लव की घंटी' गाना गाया है।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
10 of 20
रणवीर सिंह ने भी अपनी दूसरी ही फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' के गाने 'आदत से मजबूर' में रैप किया है।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
11 of 20
शायद आपको न पता हो लेकिन करीना कपूर ने फिल्म 'देव' में एक गाना गाया है। इस गाने का नाम है 'जब नहीं आए थे तुम'।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
12 of 20
फरहान अख्तर ने तो अपनी पहली फिल्म 'रॉक ऑन' से ही एक्टिंग के साथ अपनी गायकी का लोहा मनवा दिया था। वो अक्सर अपनी फिल्मों में गाने गाते हैं।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
13 of 20
हाल ही में आई 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा ने भी फरहान के साथ मिलकर फिल्म का टाइटल गाना गाया। इसके अलावा प्रियंका अपनी अंग्रेजी गानों की एल्बम भी रिलीज कर ही चुकी हैं।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
14 of 20
अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'ब्लफमास्टर' के गाने 'एक मैं और एक तू है' में रैप किया है।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
15 of 20
'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के 'सेनोरीटा' गाने में हृतिक रोशन ने अपनी गायकी आजमाई थी और वाकई अच्छा गाया था।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
16 of 20
हृतिक की तरह ही अभय देयोल ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी। इन दोनों हीरो के साथ फरहान अख्तर ने भी यह गाना गाया था।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
17 of 20
श्रीदेवी ने 'चांदनी' फिल्म के टाइटल गाने में अपनी आवाज दी। उनकी गायकी भले ही किसी बाथरूम सिंगर से कम न लग रही हो लेकिन उनकी एक्टिंग और चुलबुलेपन ने हमेशा उनको लोगों का चहेता बनाए रखा।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
18 of 20
शाहरुख खान भी फिल्म 'जोश' में 'अपुन बोला' गाना गा चुके हैं। हालांकि आवाज ज्यादा सुरीली नहीं थी लेकिन उनके चाहने वालों ने उन्हें इस रूप में भी पसंद किया।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
19 of 20
आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' में 'आती क्या खंडाला' गाने में आमिर की ही आवाज है।
गायकों की रोजी रोटी पर लात मार रहे हैं बॉलीवुड के ये सितारे
20 of 20
पाकिस्तानी कलाकार अली जाफर वैसे तो पेशेवर गायक है हीं लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में एक्टिंग भी की है। अपनी फिल्म 'लंडन पैरिस न्यूयॉर्क', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'टोटल सियापा' में गाने गाए हैं।