बॉलीवुड विशेष वेब पोर्टल स्पॉट ब्वॉय डॉट कॉम ने एक खबर प्रकाशित की है। जिसके मुताबिक एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता ने हाल ही में अपनी कई सालों से रिलेशनशिप रह रही प्रेमिका को छोड़ा है, क्योंकि उन्हें लगता है प्रेमिका उनके लिए 'अनलकी' हैं। जबसे उनकी प्रेमिका उनकी जिंदगी में आई हैं, उनका कैरियर पटरी से उतर गया है। आइए, जानते हैं बॉलीवुड के कुछ जाने माने अभिनेता और अभिनेत्रियों के अंधविश्वास।
विज्ञापन
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
2 of 23
सलमान 50 साल के हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो माता-पिता सलमा और सलीम खान ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि किसी भी हाल में साल के आखिर तक विवाह कर लें।सलमान 50 साल के हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो माता-पिता सलमा और सलीम खान ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि किसी भी हाल में साल के आखिर तक विवाह कर लें।
विज्ञापन
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
3 of 23
इस समय शाहरुख खान रईस और फैन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में वो रईस के रिलीज होने के बाद ही डॉन सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
4 of 23
‘सत्यमेव जयते’ जैसे सामाजिक शो करने वाले आमिर खान भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। दिसंबर महीने को आमिर बेहद शुभ मानते हैं। इसलिए अपनी हर फिल्म अब वो दिसंबर में ही रिलीज करते है। यही नहीं, आमिर सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं और उनके 200 वें टेस्ट मैच में पांच दिन तक उन्होंने एक ही टी शर्ट पहनी थी, जिसे वो भाग्यशाली मानते हैं।
विज्ञापन
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
5 of 23
अक्षय कुमार का अंधविश्वास थोड़ा अजीब है। फिल्म रिलीज होने के पहले सभी कलाकार घबराने लगते हैं। अक्षय ऐसे समय भारत से बाहर चले जाते हैं। उनका मानना है कि भारत में वे फिल्म के प्रदर्शित होने के समय मौजूद रहते हैं तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर व्यवसाय करती है। पता नहीं इन दिनों अक्की इसका पालन कर रहे हैं या नहीं, क्योंकि हाल ही में उनकी कई फिल्में असफल रही हैं।
विज्ञापन
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
6 of 23
अजय देवगन की जब फिल्में पिटने लगी तो ज्योतिष ने सलाह दी कि सरनेम में एक 'ए' (अंग्रेजी का ए) ज्यादा हो रहा है, इसे फौरन हटाया जाए। ऐसा ही किया गया और अजय की फिल्में फिर चल निकली।
विज्ञापन
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
7 of 23
संजय दत्त नंबर 9 के दीवाने हैं। उनकी कार के नंबरों का जोड़ 9 ही आता है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
8 of 23
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर 8 तारीख को पैदा हुई हैं इसलिए नंबर आठ को रणबीर अपने लिए लकी मानते हैं। उनकी कार का नंबर भी आठ है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
9 of 23
रितिक रोशन के हथेली में एक अंगूठा अतिरिक्त है। उन्हें सलाह दी गई कि ऑपरेशन के जरिये वे इस अंगूठे को हटा सकते हैं, लेकिन रितिक इसके लिए तैयार नहीं है। उन्हें लगता है कि यह अतिरिक्त अंगूठा उनके लिए लकी है। साथ ही रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
10 of 23
शाहरुख खान के बाद अगर कोई अभिनेता अपनी ऊर्जा के लिए जाना जाता है तो वो है रणवीर सिंह। हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म सेट पर बीमार पड़ने लगे और उन्हें फिल्म सेट्स पर चोटें भी लग जाती थीं। कहा जाता है कि घर के बुजुर्ग के कहने पर उन्होंने अपनी सेहत की सलामती के लिए पैर में काला धागा बंधना शुरू किया।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
11 of 23
बॉबी देओल की कोशिश रहती है कि हर मंगलवार वे पीले रंग का शर्ट या टी-शर्ट पहने। लगता है कि बॉबी का यह टोटका काम नहीं कर रहा है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
12 of 23
करीना कपूर 21 सितंबर को पैदा हुई हैं। इसलिए नंबर तीन को वे सौभाग्य लाने वाला मानती हैं। उनकी कार के नंबर का जोड़ तीन आता है। मोबाइल और उनसे जुड़े हर नंबर को जोड़ो तो योग तीन ही होता है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
13 of 23
कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री एक दशक पूरा कर लिया है। अपने अभिनय के अलावा कैटरीना ने हर चीज में तारीफें बटोरी हैं। ‘नमस्ते लंदन’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान कटरीना अजमेर शरीफ की दरगाह गईं थी, जहां उनके कपड़ों पर बड़ा बवाल हुआ था। पर फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। तब से कैटरीना अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाकर दुआ मांगकर आती है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
14 of 23
बेगम करीना तीन नंबर को अपने लिए लकी मानती हैं तो मियां सैफ अली खान 7 नंबर के दीवाने हैं क्योंकि 16 तारीख को वे इस दुनिया में आए। उनसे जुड़ा हर नंबर का जोड़ सात होता है। संभव है कि इस बात को लेकर दोनों में खटपट भी होती हो।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
15 of 23
अर्जुन कपूर की मां ने उनकी मृत्यु के पूर्व एक तावीज अर्जुन को दिया था ताकि उनका भाग्य जाग जाए। अर्जुन इसे हमेशा पहन कर रखते हैं। उनके पास इसे पहनने का इमोशनल कारण भी है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
16 of 23
विवेक ओबेरॉय का किस्सा भी अजय देवगन जैसा ही है। ज्योतिष की सलाह पर तीन-चार बार नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया, लेकिन वे जहां थे वहीं रह गए।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
17 of 23
बिपाशा बसु ने कई हॉरर फिल्मों में काम किया है जो अंधविश्वास पर ही आधारित होती हैं। लगता है कि इन फिल्मों का असर बिप्स पर भी पड़ गया है। हर शनिवार वे नींबू-मिर्ची खरीद कार में लटका देती हैं। उनका मानना है कि इससे बुरी नजरें दूर रहती हैं। वैसे बिप्स बताती हैं कि यह टोटका वे अपनी मां के कहने पर करती हैं।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
18 of 23
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने माना है कि वे अपनी आईपीएल टीम 'राजस्थान रॉयल्स' के मैच के दौरान दो घड़ियां पहनती हैं, जिससे उनकी टीम को सफलता मिलती है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
19 of 23
अमिताभ क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने खुद कई बार कहा है कि वो कभी भी भारत का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते, क्योंकि उनका मानना है कि अगर वो टीवी के सामने बैठ जाते है तो भारत के विकेट गिरने शुरू हो जाते है।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
20 of 23
विद्या बालन हमेशा पाकिस्तान में बना एक खास कंपनी का काजल ही उपयोग में लाती हैं। उनका मानना है कि वो काजल उनके लिए 'लकी' है। साथ ही वे कोशिश करती हैं कि हर फिल्म में लाल रंग की ड्रेस जरूर पहने।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
21 of 23
एकता कपूर अपने काम से जुड़े हर मामले में ज्योतिष की राय लेती है फिर चाहे वो शूटिंग की तारीख, शूटिंग की जगह या उनकी उंगली की अंगूठी ही क्यों ना हो।
कितने अंधविश्वासी हैं बॉलीवुड के नामी हीरो-हीरोइन?
22 of 23
एक जमाने में करण जौहर की यह धारणा थी कि उनकी फिल्में तभी सफल होंगी जब वो 'क' अक्षर से हो। लेकिन आज करण जौहर कहते हैं, "मैं बचपन में अंधविश्वासी था, अब मुझे जिंदगी का ज्ञान है और इन पर विश्वास करना छोड़ दिया है"। पर क्या करण जौहर की तरह दूसरे अभिनेता भी अपने अंधविश्वास से बाहर निकल पाएंगे?