इस सप्ताह सिनेमाघरों में कुल 9 महत्वपूर्ण फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक तरफ ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म है तो दूसरी तरफ 'नीरजा' जैसी सच्ची घटना पर आधारित मजबूत कहानी वाली फिल्म। एक तरफ प्यार और रोमांस का जबर्दस्त तड़का है तो दूसरी तफर रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन, देखकर आप अभी तय कर लीजिए आपको कौन-कौन सी देखनी है।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
2 of 10
इसमें सबसे ज्यादा प्रचार जिस फिल्म का है, वो है 'नीराजा'। साल 1986 में जब आतंकियों ने पैन-एम 86 यात्री विमान हाइजेक कर लिया था तब भारत की साहसी बेटी व फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर 360 लोगों की जान बचाई थी। यह फिल्म उसी पूरी घटना पर आधारित है। इसमें सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं, शबाना आजमी और संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर के शेखर रवजिआनी भी अभिनय करते दिखेंगे। इसे बनाया फॉक्स स्टार स्टूडियो ने हैं, निर्देशक राम माधवानी हैं।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
3 of 10
दूसरी फिल्म है, 'इश्क फॉरेवर'। इसकी पहली खूबी इसके संगीतकार हैं। आपने जाने कितने ही बार सुना होगा कि इसका संगीत दिया है, नदीम-श्रवण ने। इसी जोड़ी के नदीम सैफी, 15 साल बाद फिर से एक बार वापसी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इनके संगीत ने ही जाने कितनों को मशहूर कर दिया। इनमें कुमार सानू, उदित नारायण से लेकर सलमान-शाहरुख तक हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रमुख भूमिका में कृष्णा चतुर्वेदी, रूही सिंह, लीजा रे, जावेद जाफरी और जाकिर हुसैन हैं, निर्देशन समीर सिप्पी का है।
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
4 of 10
चौथी फिल्म है, 'लवशुदा'। इसकी खासियत इसके अभिनेता 'गिरीश कुमार' और इसकी खूबसूरत अभिनेत्री 'नवनीत कौन ढिल्लन' हैं। निर्देशक वैभव मिश्रा हैं। इसके गाने 'आज फिर पीने की तमन्ना है' ने भी खूब धमाई है। लेकिन असल चैलेंज इन फिल्मों का आपस में नहीं है। इनकी असली टक्कर ऑस्कर नामांकित टाइटेनिक वाले हीरो की फिल्म से है, जो इसी सप्ताह रिलीज होने जा रही है। आगे पूरी जानकारी लगाई गई है।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
5 of 10
बॉलीवुड फिल्म, 'रिदम' भी इसी सप्ताह रिलीज होने जा रही है। इसमें आदिल चौधरी और रिनी रूथ मुख्य भूमिकओं में है। यह फिल्म एक म्यूजिक ड्रॉमा जॉनर की है। खास बात ये है कि इस तरह की फिल्में कभी-कभी अपने गानों की वजह से रिलीज के बाद खूब चर्चा में आती हैं। यह फिल्म भी आशिकी, आशिकी 2, रॉकस्टार की तरह की है।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
6 of 10
इसके अलावा एक और बॉलीवुड फिल्म इस सप्ताह रिलीज हो रही है, 'डायरेक्ट इश्क'। असल में फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है, ऐसे में इश्क मुहब्बत, प्यार, लव जैसे विषयों की फिल्मों को इसी वक्त रिलीज किया जाता है। डायरेक्ट इश्क इसी श्रेणी की एक और फिल्म है। इसके आकर्षण लीला-एक पहले और 1920 में बढ़िया रोमांटिक किरदार निभाने वाले गठीले शरीर रजनीश दुग्गल हैं। इनके साथ निधि सुबैया और अर्जुन बिजलानी भी दिखाई देंगे। इसके निर्देशक राजीव एस रुइया हैं। आगे है ऑस्कर नामांकित फिल्म।
विज्ञापन
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
7 of 10
इन सभी बॉलीवुड फिल्मों को सबसे ज्यादा जिससे डर है, वो है टाइटेनिक फेम अभिनेता लिनियार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'द रेवेनेंट'। भारत में लिनियार्डो के चाहने वालों की कमी नहीं है। अहम बात ये कि यह फिल्म ही हॉलीवुड का नामी अवार्ड गोल्डेन ग्लोब अपने नाम कर चुकी है और ऑस्कर के लिए नामांकित है। इस फिल्म का भारत में इंतजार हो रहा है।
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
8 of 10
इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'प्राइड एंड प्रिज्यूडिस एंड जॉम्बीज' भी इसी सप्ताह आ रही है। यह एक जबर्दस्त एक्शन फिल्म है। खास बात यह है कि इसमें प्रमुख भूमिका में हीरोइनें हैं। इस तरह की फिल्म भारत में खूब पसंद की जाती हैं, जब महिलाएं जबर्दस्त एक्शन करते दिखती हैं। चार्लिज एंजल्स, सॉल्ट इसका उदारण हैं।
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
9 of 10
इन फिल्मों का अपना दर्शक वर्ग है। हॉलीवुड फिल्म 'ऑल रोड्स लीड टू रोम' रिश्तों की उठापटक पर आधारित एक कमाल की फिल्म है। इला लेंहैगन निर्देशित यह फिल्म आपको हंसाने में भी कामयाब है।
इस शुक्रवार फिल्मों की बाढ़, आप कौन-कौन सी देखेंगे?
10 of 10
नौंवी और आखिरी फिल्म है, 'हेल सीजर'। यह एक हॉलीवुड फिल्म है, इसमें 1950 के दौर के उस शख्स की कहानी है, जिसने फिल्म स्टारों और फिल्म स्टूडियो बचाने की दिशा में कई उल्लखनीय काम किए।