बॉलीवुड बेताब है बड़े बड़े सितारों के बच्चों का स्वागत करने के लिए। खासकर जब बात हो सितारों की बेटीयों, भतीजी, भांजियों की और उत्सुकता और बढ़ जाती है। देखिए जरा, आने वाले वक्त में किन किन सितारों की ग्लैमरस बेटियां पर्दे पर दिख सकती हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
2 of 15
पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा ठाकरिया जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च होगी, ऐसे कयास लग रहे हैं। हालांकि पूनम आजकल अपने बेटे अनमोल ठाकरिया को प्रमोट करने में बिजी हैं लेकिन इवेंट्स आदि में पलोमा पूनम के साथ दिखती रहती हैं। पलोमा स्टाइलिश हैं और उनके फीचर भी शार्प हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
3 of 15
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त यूं तो विदेश में रहकर बिजनेस की पढ़ाई कर रही थी लेकिन एकाएक उनका मोह बॉलीवुड की तरफ हो गया है। हो सकता है कि आने वाले सालों में संजू बाबा त्रिशाला को बॉलीवुड में लॉन्च करें।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
4 of 15
संजय दत्त की भांजी और कुमार गौरव की बेटी सांची भी काफी स्टाइलिश हैं। वो अपनी मां औऱ पापा के साथ कई इवेंट्स में दिखती हैं और धीरे धीरे अपनी बॉलीवुड की समझ बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
5 of 15
सलमान खान की बहन अलवीरा अग्रिहोत्री की बेटी अलीजा अग्निहोत्री तो मानों बॉलीवुड में एंट्री के लिए बिलकुल तैयार बैठी है। अलीजा सोशल मीडिया पर अपने स्टनिंग फोटो पोस्ट करती रहती है। बेहद अच्छे नैन नक्श वाली अलीजा को जाहिर तौर पर उनके मामा यानी सलमान खान लॉन्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
6 of 15
अमिताभ की नातिन नव्या के बारे में तो आप जानते ही हैं। बीच पार्टी और विदेश में दोस्तों के साथ आलिया की गार्जियस तस्वीरें मीडिया में आती ही रहती हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ दोस्ती को लेकर नव्या मीडिया में छा गई थी।
विज्ञापन
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
7 of 15
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप भी आजकल बॉलीवुड की तैयारी कर रही है। आलिया श्रीदेवी की बेटियों और सैफ के बेटे के साथ अक्सर पार्टी करती दिख जाती है। सोशल मीडिया में आलिया की शानदार फोटोग्राफ्स जमकर देखी जा रही है।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
8 of 15
सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान करीना औऱ सैफ की शादी में दिखी थी। कहा जा रहा है कि अमृता सिंह सारा को बॉलीवुड में लाना चाहती हैं। सैफ इस पर क्या कहेंगे, ये देखने की बात है।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
9 of 15
श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी बॉलीवुड के लिए खुद को तैयार कर रही है। दोनो बहनों की सेल्फी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनती हैं। हो सकता है कि आने वाले कुछ सालों में भंसाली जाह्नवी को लेकर किसी फिल्म की घोषणा कर दें।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
10 of 15
मिथुन की बेटा दिशानी चक्रवर्ती भी इतनी बड़ी हो गई है कि आने वाले सालों में उसे बॉलीवुड में लॉन्च किया जा सके। आजकल मिथुन और योगिता भी इवेंट्स में दिशानी को लेकर दिखते हैं। यानी कि दिशानी भी बॉलीवुड की दिशा में जाएगी।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
11 of 15
स्टाइलिश और बोल्ड पूजा बेदी की बेटी आलिया बेदी भी उन्हीं की तरह बोल्ड हैं। पिछले दिनों आलिया की बिकनी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही हो हल्ला हुआ था और भद्दे कमेंट कर रहे शोहदों को आलिया ने करारा जवाब दिया था। आलिया पूजा की तरह ही बोल्ड एंड ब्यूटीफुल का उदाहरण हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
12 of 15
आमिर खान की बेटी इरा यूं तो अपनी मां यानी रीना दत्त के साथ रहती है और काफी लो प्रोफाइल है लेकिन आमिर से उनका लगाव उसे बॉलीवुड की तरफ खींच सकता है। अपनी मां पर गई इरा कुछ सालों में बॉलीवुड की तरफ रुख कर सकती है।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
13 of 15
जैकी श्राफ की बेटी भी आजकल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डालती रहती है। खुद जैकी कह चुके हैं कि कृष्णा की लाइफ में ज्यादा दखल देना उन्हें पसंद नहीं। अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ कृष्णा के फोटो और उनकी टॉपलैस फोटो मीडिया में सुर्खियां बनती है। कृष्णा का इरादा भी बॉलीवुड में कैरियर बनाना है।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
14 of 15
शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी अब पार्टियां करने लगी है। नैन नक्श में सुहाना सामान्य सी हैं लेकिन आजकल उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही है। यानी सुहाना भी पापा की तरह बॉलीवुड में छाना चाहती है और इसलिए वो अपना प्रमोशन चाहती हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार मशहूर सितारों की बोल्ड बेटियां
15 of 15
सुष्मिता सेन की गोद ली हुई बेटी रेनी भी अब बड़ी हो गई है। कभी सुष्मिता छोटी सी रिनी को रैंप पर साथ लेकर चलती थी। आज रिनी स्टाइलिश हो गई है। वो दिन दूर नहीं जब सुष्मिता सेन की रिनी मां के नक्शेकदम पर बॉलीवुड में तहलका मचाएगी।