फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

विज्ञापन
1 of 10
2015 में बॉलीवुड के रूपहले पर्दे पर कई नई जोड़ियां अपनी अदाकारी दिखाएंगी। इसमें खास बात यह है कि यह जोड़ियां पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगी। डालिए इन जोड़ियों पर एक नजर।
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

2 of 10
फिल्म तेवर से अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी पर्दे पर पहली बात एक साथ नजर आएगी। फिल्म को बोनी कपूर, संजय कपूर, और सुनील लुल्ला जुड़े हुए हैं। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

3 of 10
शाहिद कपूर और चुलबुली आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार फिल्म शानदार में एक साथ नजर आएंगी। फैंटम फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म को विकास बहल निर्देशित कर रहें हैं। यह जोड़ी इस साल की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हो सकती है।

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

4 of 10
बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत कर करण सिंह ग्रोवर और हॉट बिपाशा बसु 'अलोन' में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म एक हॉरर थ्रिलर है। जो 16 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में बिपाशा के हॉटलुक को लेकर काफी चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

5 of 10
फिल्म रॉय में रणबीर कपूर के जैकलिन फर्नांडीज पहली बार दोहरी भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है। फिल्म 13 फरवरी को पर्दे पर नजर आएगी।
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

6 of 10
फिल्म सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार ने अपनी नई जोड़ी कृति सैनॉन के साथ बनाई है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार सरदार बने नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

7 of 10
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा बॉम्बे वेलवेट में पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म से विकास बहल, अनुराग कश्यप, मधु मंतेना वर्मा और विक्रमादित्य मोटवानी जैसे दिग्गज निर्देशक जुड़े हुए हैं। बॉम्बे वेलवेट 15 मई को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

8 of 10
जॉन अब्राहम और श्रुति हासन की जोड़ी 'वेलकम बैक' में एक साथ नजरी आएगी। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म वेलकम का सीक्वेल है। अनीज बज्जमी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 मई को रिलीज होगी।

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

9 of 10
फिल्म एबीसीडी 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ धमाल मचाने आ रही है। सिद्धार्थ रॉय कपूर और रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभुदेवा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म  26 जून को ‌रिलीज होगी।
विज्ञापन

2015 में पर्दे पर नजर आने वाली फ्रेश जोड़ियां

10 of 10
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म शमिताभ में अक्षरा हासन और धनुष की केमेस्ट्री पर्दे पर नजर आएगी। यह जोड़ी भी फिल्मों में पहली आर आ रही है। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें