फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

विज्ञापन
1 of 7
आगरा में बारावफात के जुलूस के दौरान नाई की मंडी पर मचा बवाल सोमवार को भी शांत नहीं हुआ। नाई की मंडी पर पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने जमकर पथराव किया। माहौल बिगड़ता देख, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

2 of 7
वहीं इस मामले पर सिर्फ अल्प-संख्यकों की रिपोर्ट लिखे जाने को लेकर भाजपा में भी काफी रोष है। बारावफात के जुलूस पर हुए पथराव के बाद इलाके में अब भी तनाव बरकरार है। हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

3 of 7
आपको बता दें कि बीते दिन पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर चले, फायरिंग की गई जिससे बाजार में भगदड़ मच गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। भारी फोर्स आने के बाद ही स्थिति पर काबू पाया जा सका था।

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

4 of 7
पुलिस चौकी के पास फूल वाली गली तिराहा एक मिश्रित आबादी क्षेत्र है। मेटाडोर और टैंपो पर म्यूजिक सिस्टम लगे हुए थे। लटके तारों को डंडे के सहारे उठाकर मेटाडोर पास कराने की कोशिश में तार टूट गए और कुछ घरों की बत्ती चली गई, इसके विरोध में ही इलाके में बवाल हो गया।
विज्ञापन

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

5 of 7
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे जिससे अफरातफरी मच गई। दुकानों और घरों पर भी पथराव हुआ। ईंट-पत्थर लगने और भगदड़ मचने से दर्जनों लोग घायल हुए। यहां पर फायरिंग भी हुई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

6 of 7
सूचना मिलने पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी प्रोटोकाल अशोक कुमार त्रिपाठी, चार सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव

7 of 7
हालात संभलते ही आला अधिकारियों ने फिर जुलूस को आगे निकलवाया। जुलूस निकालने वाले लोग रिपोर्ट लिखाने को देर रात थाने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें