बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनमें गे या लेस्बियन रिश्तों को दिखाया गया है। कुछ मजाकिया तौर पर तो कुछ वाकई गंभीरता से भरी। देखिए, किन किन सितारों ने निभाए ये किरदार।
विज्ञापन
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
2 of 14
फिल्म अलीगढ़ इसका सबसे ताजा उदाहरण है। ये फिल्म अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उस प्रोफेसर की कहानी है जिसका एक रिक्शेवाले के साथ समलैंगिक संबंध बनाते हुए स्टिंग ऑपरेशन हुआ था। मनोज बाजपई ने इसमें उसी प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र सिरास का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक व्यक्ति को समलैंगिक होने के कारण समाज के ताने सहने पड़ते हैं। यहां तक कि उसकी निजता का भी हनन होता है।
विज्ञापन
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
3 of 14
बॉम्बे टॉकीज में चार निर्देशकों की चार छोटी छोटी फिल्में दिखाई गई थीं जिसमें से पहली फिल्म करण जौहर की थी। यह फिल्म एक गे लड़के अविनाश की कहानी थी जो अपनी बॉस के पति देव को पसंद करने लगता है। धीरे धीरे देव को भी अहसास होता है कि वह भी गे है। दोनों के बीच किस भी होती है। ये रोल साकिब सलीम और रणदीप हुड्डा ने निभाए।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
4 of 14
2004 में आई फिल्म गर्लफ्रेंड दो लड़कियों की कहानी थी जिसमें तान्या( ईशा कोपिकर) अपनी दोस्त सपना( अम्रता अरोड़ा) को पागलों की तरह प्यार करती है। दोनों के बीच संबंध भी होते हैं लेकिन सपना बाद में एक लड़के को डेट करने लगती है, जो तान्या को बिलकुल पसंद नहीं आता।
विज्ञापन
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
5 of 14
फिल्म 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम गे होते नहीं हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए पर रहने के लिए गे बनने का नाटक करते हैं। आखिर में उन दोनों के बीच भी किस दिखाई गई है।
विज्ञापन
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
6 of 14
डोन्नो वाय.. न जाने क्यों ऐसी फिल्म है जिसे कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया लेकिन हमारे सिनेमाघरों में इसके लगते ही कुछ दिन बाद हटा दिया गया। फिल्म को ज्यादा सफलता भी नहीं मिली। इसमें पहली बार दो लड़कों के बीच किस दिखाई गई थी।
विज्ञापन
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
7 of 14
'माई ब्रदर निखिल' एक ऐसी फिल्म थी जिसने न सिर्फ गे संबंधों को दिखाया बल्कि यह भी दिखाया कि पहले के समय में भारत में एड्स की बीमारी जे जुड़ी कितनी कम जानकारी थी और इसे कितना बुरा माना जाता था। फिल्म में निखिल का रोल संजय सूरी और उनके बॉयफ्रेंड का रोल पूरब कोहली ने किया। निखिल की बहन बनी थीं जूही चावला।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
8 of 14
1996 में आई फिल्म 'फायर' हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जो इस विषय पर बनी थी। फिल्म में राधा (शबाना आजमी) और सीता( नंदिता दास) को अपने पतियों से प्यार नहीं मिलता और वे धीरे धीरे एक दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगती हैं। फिल्म में दिखाए गए लेस्बियन रिश्ते और किरदारों के नाम को लेकर उठे बवाल की वजह से फिल्म को बैन कर दिया गया था।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
9 of 14
हनामून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड छ: शादीशुदा जोड़ों की कहानी है जो अपने हनीमून पर आए हैं। लेकिन उनमें से दो जोड़े ऐशे होते हैं जिनमें पति गे होते हैं। जहां उनमें से एक पति बंटी ने सिर्फ अपने मां बाप के कहने पर लड़की से शादी की होती है वहीं दसूरे यानि विकी को अपनी असली भावनाओं की पहचान तब होती है जब वह बंटी से मिलता है। लेकिन वे अपने दिल की बात एक दूसरे से नहीं कहते।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
10 of 14
2009 में आई फिल्म स्ट्रेट में विनय पाठक लंदन में एक रेस्ट्रां चलाते हैं। वहां वे गुल पनाग को अपनी रिसेप्शनिस्ट के तौर पर रखते है। उनके रेस्ट्रां में बावर्ची की नौकरी करने वाले की तरफ वे आकर्षित होते हैं। उन्होंने अब तक किसी लड़की के साथ संबंध नहीं बनाए होते हैं लेकिन समय के साथ साथ उन्हें अहसास होता है कि वे गे हैं।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
11 of 14
उसी साल जब फायर आई, एक और 12 मिनट की छोटी सी फिल्म 'बॉमगे' ने भी दो लड़कों के बीच के रिश्ते को दिखाया। इस फिल्म में राहुल बोस औऱ कुशाल पंजाबी लीड रोल में थे।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
12 of 14
फिल्म हीरोइन के एक सीन में करीना कपूर और शहाना गोस्वामी को एक दूसरे के काफी पास आते दिखाया गया है।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
13 of 14
रागिनी एमएमएस 2 में एक सीन में सनी लियोनी और संध्या मृदुल के बीच भी लेस्बियन किस दिखाई गई।
जब पर्दे पर समलैंगिक रिश्तों में लिप्त दिखे बॉलीवुड सितारे
14 of 14
2008 आई फिल्म आई कांट थिंक स्ट्रेट में लीजा रे और शीतल सेठ के बीच लेस्बियन रिश्ते हैं। फिल्म में लीजा के मां बाप उसकी शादी एख अच्छे लड़के से तय करते हैं लेकिन उसका आकर्षण तो एक लड़की की तरफ होता है।