बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही हैं जो पाकिस्तान में बैन कर दी जाती हैं यानी वहां सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जातीं। इनमें से ज्यादातर वो ही होती हैं जो या तो भारत-पाक रिश्तों पर बनी होती है या ज्यादा बोल्ड होती है। हाल ही में रिलीज हुई ऐसी ही एक और फिल्म पाक में बैन कर दी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
2 of 11
ये फिल्म है क्या कूल हैं हम 3। पाक के सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म में कई आपत्तिजनक, अश्लील सीन और डायलॉग हैं। इसी कारण इसे बैन किया गया है। इससे पहले भी कई फिल्में पाक में बैन होती रही हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
3 of 11
पिछले साल रिलीज हुई सैफ अली और कैटरीना की फिल्म फैंटम का भी पाक में यही हाल हुआ था। 26/11 मुंबई हमलों के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म के लिए जमात-उद-दावा के मुखिया और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने लाहोर के कोर्ट में एक अर्जी दी थी कि फिल्म को पाक में न रिलीज किया जाए क्योंकि यह देश में गलत संदेश देती है।
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
4 of 11
पिछले साल ही फैंटम से पहले अक्षय कुमार की फिल्म बैबी भी बैन की गई थी क्योंकि उनके मुताबिक यह फिल्म मुसलमानों की गलत छवि पेश करती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
5 of 11
रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट की फिल्म बैंगिस्तान को भी एंटी-मुस्लिम और एंटी-पाकिस्तान करार देते हुए पाक में बैन कर दिया गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
6 of 11
2013 में सोनम कपूर की फिल्म रांझणा को यह तर्क दे कर बैन किया गया थआ कि फिल्म में एक मुस्लिम लड़की की गलत छवि दिखाई गई है जो हिंदू पुरुष से प्यार कर बैठती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
7 of 11
2012 में सैफ अली खान की एजेंट विनोद को भी अपनी कहानी के चलते पाक में बैन होना पड़ा था। इस फिल्म में आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर आधारित थी।
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
8 of 11
2012 में ही सलमान-कैट की फिल्म एक था टाइगर को भी इसलिए बैन किया गया था क्योंकि इसमें पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में भी दिखाया गया था।
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
9 of 11
2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 786 को इसलिए बैन किया गया था क्योंकि 786 मुस्लिमों में पवित्र संख्या मानी जाती है। ऐसा माना गया था कि यह फिल्म मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगी।
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
10 of 11
2011 में विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर को इसलिए बैन किया गया था क्योंकि फिल्म के कई आपत्तिजनक दृश्यों को दर्शकों को दिखाना गलत माना गया था।
पाकिस्तान वालों से नहीं देखी गईं ये बोल्ड-दमदार फिल्में, लगा दिया बैन
11 of 11
2010 में आंतकी ओसामा बिन लादेन पर बनी कॉमेडी फिल्म तेरे बिन लादेन को इसलिए बैन किया गया क्योंकि इसमें पाक की कानून लागू करने वाली एजेंसियों को कमजोर दिखाया गया था। फिल्म में पाकिस्तान के हीरो अली जफर थे।