एडिलेड टी-20 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के कुल 4 क्रिकेटरों की अपनी टीम में वापसी हुई। जानते हैं इस मैच में उनके कारनामें।
विज्ञापन
एडिलेड टी-20: कैसा रहा 4 सितारों का कमबैक, एक नजर
2 of 6
एडिलेड में टीम इंडिया की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सभी शानदार रहे। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से युवराज सिंह, आशीष नेहरा और सुरेश रैना ने टीम में वापसी की। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज शॉन टैट ने।
विज्ञापन
एडिलेड टी-20: कैसा रहा 4 सितारों का कमबैक, एक नजर
3 of 6
सुरेश रैना की वापसी शानदार रही। हालांकि उन्हें अन्य क्रिकेटरों की तुलना में ज्यादा समय टीम से बाहर नहीं हो पड़ा था। लेकिन जहां उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं दी गई तो टी-20 के पहले मैच में उन्होंने खुद को साबित किया। रैना ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की शतकीय साझेदारी पूरी की। 41 रनों का योगदान दिया। उनके बल्ले से आग उगलते हुए 1 छक्का और 3 चौके भी निकले।
एडिलेड टी-20: कैसा रहा 4 सितारों का कमबैक, एक नजर
4 of 6
टीम इंडिया में करीब 5 साल बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का कमबैक खास नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी में वह पहले सेशन में महंगे साबित हुए लेकिन दूसरे सेशन में राहत मिली। ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज डेविड रिचर्ड्सन को बोल्ड आउट कर उन्हें मैच में इकलौती सफलता हाथ लगी। नेहरा ने पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर के हाथों चौका भी खाया।
विज्ञापन
एडिलेड टी-20: कैसा रहा 4 सितारों का कमबैक, एक नजर
5 of 6
टीम इंडिया के फेमस क्रिकेटरों में एक युवराज सिंह भी एडिलेड टी-20 के साथ टीम में लौटे। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन फिल्डिंग के दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में जरुर दिखे। नवोदित गेंदबाज हार्दिक पांड्या की गेंद पर कंगारू बल्लेबाज क्रिस लेनन का कैच युवी ने वही स्टाइल से लपका जिस स्टाइल के लिए वह फेमस हैं।
ऑस्ट्रेलिया के 32 साल के तेज गेंदबाज शॉन टैट ने भी आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2011 में टीम इंडिया के खिलाफ ही खेला था। करीब 5 साल बाद वापसी करने वाले इस गेंदबाज की वापसी भी खास नहीं रही। इन्होंने अपने पहले ओवर में एक चौका और एक छक्का खाया। टीम के लिए महंगे साबित हुए और 4 ओवरों में बिना किसी सफलता के 45 रन खाए।