किसी भी प्यार करने वाले की तरह बॉलीवुड सितारों भी वेलेंटाइन का इंतजार करते हैं। सितारे इसको खास बनाने के लिए कई जतन भी करते हैं। इस बार भी फिल्मी दुनिया के कई प्रेमी जोड़े इस दिन को खास बनाने के लिए बहुत कुछ प्लान करे बैठे हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे कैसे मनाएंगे वेलेंटाइन, सामने आए प्लान
2 of 7
दीपिका पादुकोण इन दिनों वेन डीजल के साथ अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। एक तो रणवीर इस समय दीपिका से दूर हैं, दूसरे वेन डीजल के साथ उनके हॉट वीडियो लगातार आते रहते हैं। ऐसे में रणवीर ने वेलेंटाइन पर खास प्रोग्राम बनाया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे कैसे मनाएंगे वेलेंटाइन, सामने आए प्लान
3 of 7
रणवीर अपने वेलेंटाइन को खास बनाने के लिए टोरंटो पहुंच चुके हैं। टोरंटो में रणवीर और दीपिका प्यार के इस दिन को खास बनाने वाले हैं। रणवीर और दीपिका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बॉलीवुड सितारे कैसे मनाएंगे वेलेंटाइन, सामने आए प्लान
4 of 7
पिछले साल शादी करने वाले शाहिद कपूर और मीरा अपना पहला वेलेंटाइन साथ में मनाने वाले हैं। शाहिद कपूर इस रंगून की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन शाहिद वेलेंटाइन पर कोई शूटिंग नहीं करने वाले। शाहिद वेलेंटाइन पर अपनी दुल्हनियां के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे कैसे मनाएंगे वेलेंटाइन, सामने आए प्लान
5 of 7
कैटरीना कैफ इस बार अपने वेलेंटाइन को लेकर 'फितूर' के प्रमोशन के दौरान बता चुकी हैं। कैटरीना का कहना है कि वो तब्बू के साथ इस बार का वेलेंटाइन मनाएंगी। हालांकि ये उन्होंने एक तरह से वेलेंटाइन के सवाल से बचने के लिए ही कहा। अंदर की खबर तो कुछ और ही है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारे कैसे मनाएंगे वेलेंटाइन, सामने आए प्लान
6 of 7
रणबीर से अलगाव की खबरों के बीच बताया जा रहा है कि दोनों वेलेंटाइन पर साथ में वक्त गुजारेंगे। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार कैट और रणबीर वेलेंटाइन पर एक मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर पक्के तौर पर कोई खबर नहीं है।
बॉलीवुड सितारे कैसे मनाएंगे वेलेंटाइन, सामने आए प्लान
7 of 7
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया के प्यार के किस्से इस समय खूब हैं। आजकल दोनों कपूर एंड संस की शूटिंग कर रहे हैं। साथ में शूटिंग करने के बावदूज दोनों वेलेंटाइन पर साथ नहीं रहने वाले हैं। सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने वेलेंटाइन डे के प्रोग्राम का खुलासा करते हुए बताया कि वो प्यार के इस दिन आलिया के साथ नहीं रहेंगे।