फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

विज्ञापन
1 of 12
'लंदन ठुमकदा' और 'जी करदा' जैसे कई हिट गाने गाने वाले लाभ जंजुआ कल अपने घर पर मृत पाए गए। बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच अक्सर ऐसा होता है, कि किसी सितारे के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता और जब तक पता चलता है, वो दुनिया छोड़ के जा चुका होता है। लाभ जंजुआ से पहले भी कई फिल्मी सितारों की मौत ने बॉलीवुड को झकझोरा है और कई सवाल छोड़े हैं। हम आपको बताते हैं, उन सितारों के बारे में जिनकी मौत ने फिल्मी दुनिया को हिला दिया।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

2 of 12
जिया खान की 25 साल की उम्र में ही मौत हो गई। 2013 में वो वो अपने घर में मृत पाईं गईं। उन्होंने खुदकुशी की। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

3 of 12
दक्षिण फिल्मों की हीरोइन आरती अग्रवाल की मौत की खबर ने इस साल फिल्मी दुनिया को हिला दिया। आरती अपनी चर्बी कम करने के लिए सर्जरी करा रहीं थी। लेकिन ये उनके लिए जानलेवा साबित हुई।

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

4 of 12
फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन की सहपाठी का रोल करने वाली तरुणी सचदेव सिर्फ 14 साल की उम्र में मौत का शिकार हुईं। नेपाल से भारत आते वक्त में प्लेन क्रेश होने के कारण अकाल मौत का शिकार हो गईं। उनकी मौत ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

5 of 12
सौंदर्या ना सिर्फ दक्षिण भारत की फिल्मों में बल्कि बॉलीवुड में भी जाना-पहचाना चेहरा थीं। वो भी प्लेन क्रेश होने के कारण मौत का शिकार हुईं। मौत के वक्त वो सिर्फ 28 साल की थीं।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

6 of 12
दिव्या भारती की मौत आज भी ना सिर्फ बॉलीवुड को कचोटती है। बल्कि सिने-प्रेमियों को भी परेशान करती है। 1993 में वरसोवा में एक बिल्डिंग से गिरने से उनकी मौत हो गई। आज भी उनकी मौत से पर्दा नहीं उठ सका है। 19 साल की उम्र में ही उन्होंने तेलुगु और हिन्दी में कई शानदार फिल्में दीं।
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

7 of 12
हिन्दी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कहलाने वाली मधुबाला की जिंदगी भी बहुत छोटी रही। सिर्फ 39 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़ गईं। उनकी निजी जिंदगी की मुश्किलों ने उन्हे धीरे-धीरे इतना कमजोर कर दिया कि वो सबको छोड़कर चली गईं। लेकिन अपने करियर में उन्होंने कई शानदार रोल किए। मुगल-ए-आजम में उनका किरदार अनारकली आज भी लोकप्रिय है।

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

8 of 12
अपने अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड और पदम श्री जैसे ईनाम पाने वाली स्मिता पाटिल सिर्फ 31 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। बेटे प्रतीक के जन्म के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

9 of 12
स्लिक स्मिता ने बोल्ड अवातर से 80 के दशक में धूम मचा दी थी। लेकिन उनकी अपनी जिंदगी बेहद तनावपूर्ण थी। सिर्फ 36 साल की उम्र में वो जिंदगी से हार गईं। डर्टी पिक्टर में विद्या बालन ने स्लिक स्मिता की जिंदगी को पर्दे पर जिया।

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

10 of 12
टीवी के जाने-माने चेहरे और 2013 में अगली और लक्ष्य में नजर आने वाले अबीर गोस्वामी की मौत ने भी सबको एकदम सन्न कर दिया था। 2013 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई।

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

11 of 12
संजीत बेदी टीवी का चर्चित चेहरा थे। उनकी इसी साल जून में मौत हुई। (साभार-बिजनेस ऑफ सिनेमा)
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के वो सितारे, जिनकी मौत पर आज भी रोता है बॉलीवुड

12 of 12
लाभ जंजुआ कल अपने घर पर मृत मिले। हाल ही में आई 'सिंह इज ब्लिंग' में उन्होंने गाना गाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें