सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विद्युत वितरण कंपनी में बेहतरीन सैलरी पैकेज के साथ भर्ती निकली है।
विज्ञापन
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
2 of 9
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 97 रिक्त पर भर्ती निकली है। विज्ञापित पदों के तहत 30 पद सामान्य वर्ग, 10 पद अनुसूचित जाति, 48 पद अनुसूचित जनजाति, एवं 09 पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
3 of 9
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान के रूप में 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे 4,100 रुपये देने का प्रावधान है।
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
4 of 9
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना निर्धारित है। इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
5 of 9
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और विधवा/ तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर, 2015 के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
6 of 9
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश ऑनलाइन के पोर्टल पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
7 of 9
विज्ञापित पदों पर आवदेन शुल्क के तहत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 1,500 रुपये एवं मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति/ जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
8 of 9
आवेदन शुल्क एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से जमा किया जाएगा, उम्मीदवारों को 60 रुपये कियोस्क चार्ज अतिरिक्त देय होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2015 निर्धारित की गई है।