टीवी और फिल्म जगत के कई नामी सितारों पर मॉडल्स, हीरोइनों यहां तक कि नौकरानियों के साथ छेड़छाड़ या रेप का आरोप लग चुका है। कुछ पर तो ये साबित भी हुआ और उन्हें सजा भी काटनी पड़ी। देखिए कौन कौन हैं इस लिस्ट में शामिल।
विज्ञापन
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
2 of 12
कपिल शर्मा पर कुछ ही दिन पहले मराठी हीरोइन दीपाली सय्य्द ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक एक पार्टी के दौरान कपिल ने उनके साथ जबरदस्ती डांस भी करना चाहा। हालांकि कपिल ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। लेकिन कपिल ऐसे अकेले हीरो नहीं है जिन पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा हो।
विज्ञापन
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
3 of 12
एक महीने पहले ही गायक अभिजीत भट्टाचार्या पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी।
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
4 of 12
हाल ही में टीवी एक्टर विशाल ठक्कर पर भी एक टीवी एक्ट्रेस का बलात्कार करने का चार्च लगा था। हीरोइन का आरोप था कि विशाल ने उसका रेप किया जब वह अपनी दोस्त के घर रुकी हुई थीं। ये दोनों कई बार साथ भी देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
5 of 12
हाल ही में बिग बॉस घर से बाहर हुए प्रतिभागी अमन वर्मा काफी चर्चित एक्टर हैं लेकिन इनका करियर तब दाव पर लग गया था जब सालों पहले इन पर एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ और ये एक लड़की को टीवी की मशहूर हीरोइन बनाने के बदले उससे शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखते पकड़े गए थे।
विज्ञापन
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
6 of 12
गायक अंकित तिवारी को भी पुलिस रेप के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। अंकित पर एक औरत ने आरोप लगाया था कि वे एक साल से उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे।
विज्ञापन
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
7 of 12
शाइनी आहूजा को अपनी नौकरानी का रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया आथ। नौकरानी ने आरोप लगाया था कि शाइनी ने उसका रेप किया और शिकायत न करने की धमकी भी दी। शाइनी ने पहले इन आरोपों को नकारा लेकिन बाद में कबूल कर लिया था। उन्हें सात साल की जेल हुई थी।
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
8 of 12
कोरियोग्राफर शामक डावर पर उन्हीं की दो छात्राओं ने आरपो लगाया था कि शामक ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक शामक ने कई सालों तक उन्हें गलत जगह छूते थे। शामक ने इन आरोपों को झूठा बताया और उनके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई।
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
9 of 12
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर पर भी काफी वक्त पहले मॉडल प्रीति जैन को लीड हीरोइन बनाने का झांसा देकर उसका रेप करने का आरोप लगा था। कोर्ट में ये आरोप साबित नहीं हो पाए थे।
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
10 of 12
एक्टर इंदर कुमार पर 23 साल की एक मॉडल का रेप करने के जुर्म में गिर्फतार किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि इंदर ने उसे हीरोइन बनाने का वादा कर के दो बार उसका फायदा उठाया। उसका यह भी आरोप था कि इंदर ने रात भर उसे घर में बंद रखा और सिगरेट और बीयर की बोतलों से उसे शारीरिक चोटें भी पहुंचाईं।
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
11 of 12
आदित्य पांचोली पर अपनी 15 साल की नौकरानी का रेप करने का आरोप लगा था। आदित्य ने उसे हीरोइन बनाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि संबंध लड़की की मर्जी से बने थे लेकिन चूंकि वह बालिग नहीं थी इसलिए आदित्य पर रेप का चार्ज लगा।
बॉलीवुड का काला सच: किसी ने मॉडल तो किसी ने नौकरानी की लूटी अस्मत
12 of 12
निर्देशक दिबाकर बैनर्जी पर भी एक बार पायल रोहतगी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। पायल की शिकायत के मुताबिक दिबाकर उनके घर देर रात आए और उनसे कहा कि उन्हें वजन घटाने की जरूरत है। पायल ने कहा था कि दिबाकर ने उन्हें टॉप उठा कर पेट दिखाने को भी कहा था। हालांकि दिबाकर ने इन सारे आरोपों को खारिज कर दिया था।