सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पटवारी के 4400 पदों पर नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है।
विज्ञापन
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
2 of 8
इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर एप्लीकेशन में डोयक (DOEACC) का 'ओ' लेवल प्रमाणपत्र या समकक्ष डिग्री या डिप्लोमा होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
3 of 8
आवेदित पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान के रूप में 5,200-20,200 रुपये और 2,400 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान किया गया है।
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
4 of 8
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी।
विज्ञापन
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
5 of 8
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
विज्ञापन
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
6 of 8
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य, क्रिमिलेयर वर्ग के ओबीसी व पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 650 रुपये और राजस्थान के नॉन क्रिमिलेयर वर्ग के ओबीसी और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये एवं राजस्थान के अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ई- मित्र कियोस्क अथवा नेट बैंकिग अथवा क्रेडिट / डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
7 of 8
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2015 और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2015 निर्धारित की गई है।
पटवारी की बंपर भर्ती, 4400 पद, 12वीं पास भरें फॉर्म
8 of 8
ऑनलाइन आवेदन करने क या आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।