बॉलीवुड की ये वो हीरोइनें हैं जिन्होंने या तो एक ही फिल्म की या सिर्फ पहली फिल्म में ही कामयाब हो पाईं। आज तक उन्हें उनकी सालों पहले आई डेब्यू फिल्म के लिए ही याद किया जाता है क्योंकि उसके बाद तो वे लगातार फ्लॉप ही होती रहीं या बॉलीवुड ही छोड़ कर चली गईं।
विज्ञापन
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
2 of 11
शाहरुख खान के साथ फिल्म स्वेदस से डेब्यू करने वाली गायत्री सिंह की वो पहली और आखिरी फिल्म थी। गायत्री को उस फिल्म में बहुत पंसद भी किया गया था लेकिन गायत्री ने उसके बाद कोई दूसरी फिल्म करने के बजाए शादी करना बेहतर समझा। हाल में वे ऋितिक रोशन कू पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ लॉस एंजलेस में घूमती दिखी थीं। दोनों पक्की सहेलियां हैं।
विज्ञापन
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
3 of 11
ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वे 2-3 फिल्मों में तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। अब वे छोटे पर्दे पर मां संतोषी का रोल कर के काम चला रही हैं।
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
4 of 11
तुम बिन फिल्म से डेब्यू करने वाली संदली सिन्हा को उनकी खूबसूरती के लिए बहुत जाना जाता था। उन्होंने कुछ फिल्में भी कीं लेकिन तुम बिन के अलावा कोई नहीं चली। आखिरकार उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और आज कल कहां हैं, इसकी किसी को खबर नहीं है।
विज्ञापन
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
5 of 11
फिल्म मेरा पहला पहला प्यार से शुरुआत करने वाली हेजल क्राउनी फिल्में करने से पहले एल्बम गानें करती थीं और हिट भी रही थीं। उम्मीद थी कि उनका फिल्मी करियर भी चल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो आखिरी बार पर्दे पर 2013 में फिल्म 'वंस अवॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के एक आइटम गाने में ही दिखी थीं।
विज्ञापन
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
6 of 11
गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला बतौर हीरोइन तो नहीं चलीं लेकिन निर्देशक के तौर पर सफल होने की उनकी पूरी कोशिश है। उन्होंने फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में अक्षय कुमार की पत्नी का रोल किया था जिसके लिए उनके याद किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने फिल्म यारियां से बतौर निर्दशक डेब्यू किया लेकिन वो भी नहीं चली। हाल ही में उनकी दूसरी बनाई फिल्म सनम रे रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने आईटम डांस भी किया है।
विज्ञापन
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
7 of 11
फिल्म मोहब्ब्तें में यूं तो तीनो नई हीरोइनों को पसंद किया गया था लेकिन प्रीती झिंगयानी को उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते चर्चा मिली थी। अफसोस कि प्रीति उसके बाद किसी सफल हिंदी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। कुछ ही दिन पहले वे फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स में इस रूप में दिखी थीं। उम्र का असर साफ दिख रहा था।
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
8 of 11
दीपिका पाडुकोण और सैफ अली खान के साथ फिल्म कॉकटेल में पहली बार काम करने वाली हीरोइन डायना पेंटी पहले भी विज्ञापनों में आती रही हैं। लेकिन लगता है कि फिल्मों से ज्यादा वे विज्ञापन की दुनिया में ज्यादा हिट थीं। कॉकटेल रिलीज हुए 4 साल बीत चुके हैं और इतने वक्त में उन्हें कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। हालांकि अब जाकर 2016 में उनकी फिल्म हैप्पी भाग जाएगी रिजील होने वाली हैं जिसमें उनका ये लुक रहेगा।
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
9 of 11
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म लकी में डेब्यू कर के धूम मचा दी थी. उम्मीद थी कि इनका करियर तो हिट होना तय है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने लकी के बाद सलमान के भाई के साथ फिल्म आर्यन की लेकिन वो भी नहीं चली। हाल ही में वे सलमान की बहन अर्पिता की गोदभराई में पहुंची थीं। इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्में भले ही न मिलें लेकिन सलमान से दोस्ती अभी भी है।
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
10 of 11
सलमान के साथ ही भाग्यश्री ने भी फिल्म मैंने प्यार किया से शुरुआत की थी और बहुत हिट भी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्में तो बहुत मिलीं लेकिन उतनी सफलता नहीं जितनी पहली फिल्म से मिली थी। भाग्यश्री ने दो साल पहले छोटे पर्दे पर भी वापसी की थी। हाल ही में वे राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने जयपुर गई थीं। दाई तरफ वाली वहीं की तस्वीर है।
सिर्फ पहली फिल्म में हिट हो पाईं ये हीरोइनें, अब कहां हैं?
11 of 11
पहली ही फिल्म तेरे नाम में सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका भूमिका चावला को भी मिला था। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार जैसे सितारों साथ भी फिल्म की लेकिन वो पहचान दोबारा नहीं मिल पाई जो पहली फिल्म ने दिलाई थी। इसके बाद तो भूमिका कहीं खो ही गईं। उन्होंने आखिरी हिंदी फिल्म 2007 में की थी। अब खबर है कि वे एम एस धोनी पर बन रही बायोपिक से वापसी कर रही हैं।