किसी भी इंसान की तरह इन बॉलीवुड की इन हीरोइनों के अंदर भी है एक रावण है। लेकिन वो बुराई क्या है और कैसे ये हीरोइन उसका सामना करती हैं? आज दशहरा के मौके पर खुद इन अभिनेत्रियों ने बताईं अपनी वो कमी और कैसे किया उसका मुकाबला।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
2 of 10
कंगना आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में हैं। लेकिन वो घर छोड़ जब हीरोइन बनने मुंबई आईं तो उन्हे कई तरह से परेशान किया गया। कंगना कहती है कि 'नाकामयाबी देखते-देखते मेरे अंदर एक रावण बैठ गया जो मुझे हर वक्त डराता था कि तुम सफल नहीं हो सकतीं। लेकिन मैनें बाद में जाना ये रावण मेरे अंदर बैठा अंधेरा था, जो मुझे कुछ भी नहीं देखने दे रहा था'
विज्ञापन
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
3 of 10
मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी बताती है कि वो कॉलिज के जमाने में स्टेज पर ड्रामा तो बड़ी आसानी से कर लेती थीं। लेकिन एक छोटे से धन्यवाद भाषण में ही उनके पैर कांपने लगते थे। शबाना कहती हैं कि शीशे के सामने खड़ा होकर लगातार अभ्यास से इस कमी पर जीत हासिल कर ली।
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
4 of 10
विद्या बालन अपने भीतर के रावण यानि अपनी कमजोरी के बारे में बताती हैं कि वो बहुत जल्दी गुस्सा हो जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने अंदर के इस रावण को मार दिया।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
5 of 10
रिचा चड्ढा का कहना है कि शुरुआती असफलता ने उनके अंदर जलन, लालच और असहनशीलता ला दी थी। वो कहती हैं, कि ये सारी चीजें एक इंसान के लिए बहुत बुरी हैं। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इन सब बुराइयों को दूर किया।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
6 of 10
हुमा कुरैशी बताती है कि वो अपनी कमियां ढूंढ कर खुद ही परेशान होती रहती थी। वो अक्सर इसको लेकर रोतीं भी थी। लेकिन जब उन्होंने महसूस किया कि ये आदत बेहद खराब है, तो कोशिश की और इस बुराई पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
7 of 10
राधिका आप्टे कहती हैं कि वो इतनी जल्दी लोगों पर चिल्ला देतीं थी कि लोग उनसे बचने लगे थे। लेकिन जब उन्हे अपनी इस कमी का एहसास हुआ तो खुद उन्होंने महसूस किया कि इस कमी को दूर करने के लिए उन्होंने मेहनत ही नहीं की। जब उन्होंने कोशिश की तो वो अपनी इस आदत से पार पा गईं।
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
8 of 10
अनुष्का शर्मा का कहना है, कि वो इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में बहुत डरी हुई रहती थीं। हर समय उन्हे नाकामयाबी का डर सताता रहता था। लेकिन जब उन्होंने ठान लिया कि वो इससे पार पाएंगी तो उन्होंने इस पर कामयाबी हासिल की।
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
9 of 10
काल्कि कोचलिन का कहना है, कि उनमें सेंस ऑफ हयूमर की कमी थी। इसलिए खुद को संभाल ही नहीं पाती थीं। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इससे पार पाया।
इन हीरोइनों के अंदर भी है एक 'रावण', दशहरा पर बताई अपनी वो कमी
10 of 10
नमरत कौर का कहना है कि वो किसी के बारे में बिना ज्यादा जाने कोई भी सोच बना लेती थीं। जो कि उनको बाद में काफी खराब लगा उन्होनें उस आदत को वक्त के साथ धीरे-धीरे छोड़ दिया। (साभार-मिड डे)