मुमताज इस बात का प्रमाण है कि अगर सच्ची मेहनत की जाए तो कठिन से कठिन रास्ता भी पार हो जाता है। अपने साधारण नैन नक्श के चलते कभी मुमताज को फिल्में नहीं मिलती थी। शशि कपूर जैसे हीरो ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया। लेकिन जब मुमताज सुपरहिट हुई तो शशि कपूर ने अपनी फिल्म चोर मचाए शोर में मुमताज को लेने के सिफारिश की।
विज्ञापन
पकोड़े जैसी नाक वाली कहकर ठुकराया, सुपरहिट हुई ये हीरोइन
2 of 7
मुमताज ने सबसे ज्यादा फिल्में दारा सिंह के साथ की। ये वो दौर था जब डाकुओं पर फिल्में बनती थी। हीरोइन का कुछ खास रोल नहीं होता था, बस खूबसूरती और डांस के सिवा। मुमताज ने ये मौके लपक लिए। उन्होंने दारा सिंह के साथ 16 फिल्में की और सभी हिट हुई। इस दौरान मुमताज को हिंदी सिनेमा की मुर्लिन मुनरो कहा जाने लगा।
विज्ञापन
पकोड़े जैसी नाक वाली कहकर ठुकराया, सुपरहिट हुई ये हीरोइन
3 of 7
राजेश खन्ना का साथ मुमताज के लिए पारस पत्थर साबित हुआ और वो सुपरहिट हीरोइन बन गई। काका के साथ मुमताज ने आठ फिल्मों में काम किया और सभी सुपरहिट साबित हुई। मुमताज और राजेश की जोड़ी सफलता की गारंटी बन गई। हर प्रोड्यूसर काका के साथ मुमताज को लेना चाहता था।
पकोड़े जैसी नाक वाली कहकर ठुकराया, सुपरहिट हुई ये हीरोइन
4 of 7
राजेश और मुमताज दोनों के बंगले मुंबई में पास- पास थे। ये दोनों साथ ही शूटिंग पर निकलते और साथ ही लौटकर आते। उस समय इंडस्ट्री में राजेश और मुमताज के ही चर्चे चले। लोग बाते करने लगे थे कि दोनों रीयल लाइफ में भी सुपरहिट जोड़ी साबित होंगे।
विज्ञापन
पकोड़े जैसी नाक वाली कहकर ठुकराया, सुपरहिट हुई ये हीरोइन
5 of 7
कुछ लोग कहते हैं कि मुमताज भी राजेश खन्ना को मन ही मन चाहने लगी थी। लेकिन जब राजेश ने डिंपल के साथ शादी कर ली, तो मुमताज मायूस हो गईं और कुछ ही दिनों बाद उन्होंने भी उस जमाने के अरबपति मयूर माधवानी के साथ विवाह करने का निश्चय किया।
विज्ञापन
पकोड़े जैसी नाक वाली कहकर ठुकराया, सुपरहिट हुई ये हीरोइन
6 of 7
लेकिन मयूर से शादी करने के बाद भी मुमताज राजेश खन्ना का मोह नहीं छोड़ पाईं। उन्होंने राजेश खन्ना के कहने पर 1974 में आप की कसम, रोटी और प्रेम कहानी जैसी तीन फिल्मों में काम किया। ये तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। लेकिन मयूर के एतराज के बाद मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री को ही अलविदा कह दिया और अपने परिवार के साथ विदेश में जाकर सैटल हो गई।
पकोड़े जैसी नाक वाली कहकर ठुकराया, सुपरहिट हुई ये हीरोइन
7 of 7
लंदन जाकर बसने के बाद मुमताज को कैंसर भी हुआ जिससे उन्होंने निजात पा ली। अब मुमताज परिवार के साथ लंदन में ही हैं। उनकी बेटी नताशा की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के साथ हुई है।