सनी देओल कई दिनों से बॉबी को पटरी पर लाने की जुगत में लगे थे। लेकिन बात इतनी बढ़ने के बाद ऐसा झटका लगेगा किसी को उम्मीद नहीं थी। इसी के चक्कर में बॉबी ने कई महीनों से दाढ़ी नहीं बनाई थी।
विज्ञापन
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
2 of 15
बॉबी देओल की कोशिश रहती है कि हर मंगलवार वे पीले रंग का शर्ट या टी-शर्ट पहने। लगता है कि बॉबी का यह टोटका काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
3 of 15
बीते तीन-चार साल में आए युवा चेहरों के बाद बॉबी देओल का ऐक्टिंग करियर ऐसे नीचे आया कि उठने का नाम नहीं ले रहा। उनकी आखिरी सोलो हीरो फिल्म को याद करना अपने आप में कठिन काम है। लेकिन इस तरह की झटके की किसी की उम्मीद नहीं थी।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
4 of 15
ऐसे में बड़े भाई सनी देओल की परेशानियां और बढ़ गई हैं। वह बीते कई दिनों से अपने छोटे भाई के करियर को पटरी पर लाने की जुगत में लगे थे। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बात इतनी बढ़ने के बाद बॉबी को ऐसा झटका लगेगा।
विज्ञापन
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
5 of 15
उधर, आखिरी मौके पर ऐसा झटका लगने से बॉबी बेहद निराश बताए जाते हैं। पिछले एक साल से वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। इसी के चक्कर में उन्होंने कई महीनों से दाढ़ी नहीं बनाई थी ताकि वह खतरनाक रूप में पर्दे पर दिख सकें।
विज्ञापन
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
6 of 15
सूत्रों की मानें तो अचानक लगे इस झटके की वजह से ही बीती 27 जनवरी को उदास बॉबी ने अपना बर्थ डे सेलीब्रेट नहीं किया और बड़े भाई सनी के बहुत मनाने पर मीडिया के सामने बेमन से केक काटा।
विज्ञापन
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
7 of 15
असल में बॉबी के करियर के लिए एक अहम फिल्म चंगेज जनवरी में शुरू होनी थी, वह फाइनेंसर की वजह से अटक गई है। सूत्रों के अनुसार फाइनेंसर ने फिल्म में 10 करोड़ रुपये लगाने को हां कहा था। फिल्म का निर्माण देओल परिवार के बैनर विजेता फिल्म्स के तले होने की योजना थी।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
8 of 15
इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो चंगेज की शूटिंग जनवरी 2016 के मध्य में शुरू होने की योजना थी। फिल्म के लिए किसी तरह से हीरोइन भी चुनी गई थी। दरअसल, कई हीरोइनों ने बॉबी के साथ काम करने से मना कर दिया था।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
9 of 15
सच में तो इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल मई में शुरू होनी थी मगर कोई नामी हीरोइन बॉबी के साथ काम करने को तैयार नहीं थी। यहां तक कि नरगिस फखरी और लीसा हेडन जैसी फ्लॉप हीरोइनों ने तक बॉबी का नाम सुन कर फिल्म को हां कहने से इंकार कर दिया था।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
10 of 15
वैसे नरगिस ने बाद में खंडन किया था कि उन्हें फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला। वहीं लीजा से उन दिनों इस फिल्म पर निर्देशक की बात हुई थी जब वह क्वीन के बाद तारीफें पा रही थीं। सफलता की लहर पर सवार लीजा ने तब इसे तवज्जो देना जरूरी नहीं समझा।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
11 of 15
इसके बाद निर्देशक ने मोनिका डोगरा को बॉबी की हीरोइन के रूप में फाइनल किया था, जो किरण राव की सुपर फ्लॉप फिल्म धोबी घाट की नाकामी के बाद पहचान बनाने को संघर्ष कर रही हैं। यहां तक कि फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन भी तय हो चुके थे। शूटिंग दिल्ली और आस-पास स इलाकों में करने की योजना थी।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
12 of 15
निर्देशक विवेक सिंह चौहान के मुताबिक यह एक डार्क थ्रिलर है। लेकिन फाइनेंसर ने ऐन मौके पर हाथ खींच लिए। दरअसल, पहली बॉबी के करियर की डांवाडोल स्थिति और दूसरी बड़े सितारों के अलावा अन्य ऐक्टरों की फिल्में न चल पाना। ऐसे में फाइनेंसर डर गए कि कहीं उनका पैसा डूब न जाए।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
13 of 15
हालांकि फिल्म की शूटिंग एक बार शुरू हो जाती तो उसके आधार पर बाकी फाइनेंसर/स्टूडियो भी पैसा लगाने आ सकते थे। लेकिन फिलहाल संभव नहीं दिख रहा कि तत्काल कोई फाइनेंसर इतनी मोटी रकम बॉबी पर लगाने को आगे आए।
बॉबी देओल को एक और झटका, अब क्या करेंगे सनी देओल?
14 of 15
ताजा घटनाक्रम के बाद यह कह पाना मुश्किल हो गया है कि क्या बॉबी का करिअर आगे बढ़ेगा और वह चंगेज बन सकेंगे? बताया जाता है कि फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऑस्ट्रेलियाई ने लिखी है, जिसके अधिकार विवेक सिंह चौहान ने खरीदे हैं।
2013 में यमला पगला दीवाना-2 यूं बैठी कि तमाम निर्माता-निर्देशकों ने उनसे आंखें फेर ली हैं। हालांकि आज भी हिन्दी पट्टी में बॉबी देओल के चाहने वालों की कमी नहीं है।