बिग बॉस के घर में लोग जाते तो अकेले हैं लेकिन वहां रहते रहते अक्सर किसी न किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं। अजीब बात यह है कि इनमें से ज्यादातर जोड़े शो से बाहर आने के बाद अलग हो जाते हैं। तो क्या ये सिर्फ शो में फुटेज खाने के लिए ऐसा करते हैं? इन तस्वीरों को देख कर तो ऐसा ही लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
2 of 10
सीजन 8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल कपल बन गए थे। अच्छी बात यह है कि ये अभी तक रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
3 of 10
सीजन 7 में गौहर और कुशाल बिग बॉस के घर के अंदर लवी डवी कपल बन गए थे। शो से बाहर आने के बाद भी कुछ समय तक चतो इनका रिलेशनशिप चला लेकिन फिर इन्होंने भी अपने रास्ते अलग कर लिए।
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
4 of 10
सीजन 7 में ही काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में आईं जिसे लेकर वे काफी सीरियस भी थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन घर से बाहर निकलने के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। अरमान के गुण गाने वाली तनीषा ने यह वजह बताई कि वे और अरमान काफी अलग तरह के लोग हैं इसलिए उनका दूर होना ही बेहतर था।
विज्ञापन
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
5 of 10
माना जा रहा था कि सीजन 6 में जब करिश्मा कोटक और निकेतन मंडोक घर के अंदर गए थे तो पहले से ही रिलेशिनशिप में थे लेकिन घर के अंदर रहते रहते करिश्मा का दिल टीवी एक्टर विशाल पर आ गया। विशाल भी कनटेस्टेंट सना के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन शो के दौरान करिश्मा और विशाल की नजदीकियां ऐसी बढ़ीं कि वे दोनों कपल बन गए। हालांकि बाद में ये भी अलग हो गए।
विज्ञापन
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
6 of 10
सीजन 5 में आकाशदीप सहगल और पूजा बेदी के बीच का प्यार खूब परवान चढ़ा था। अभी तक तो इनके अलग होने की कोई खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
7 of 10
सीजन 4 में वीना मलिक और अश्मित पटेल के बीच काफी हॉट सीन भी देखने को मिले थे। दोनों घर के अंदर ही काफी करीब आ गए थे। लेकिन घर से निकलने के कुछ वक्त बाद वे अलग हो गए औऱ अब वीना किसी दूसरी की पत्नी हैं।
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
8 of 10
सीजन 4 में प्रवेश राणा और क्लॉडिया के बीच मजबूत रिश्ता बनने की खबरे आती रहीं लेकिन शो खत्म होने के साथ ही ये खबरे भी खत्म हो घईं और दोनों को आगे कपल के तौर पर नहीं देखा गया।
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
9 of 10
सीजन 2 में राहुल महाजन औऱ पायल रोहतगी के पहले से ही कपल होने की बात कही जा रही थी। दोनों पूल में कफी अंतरंग होते भी दिखे थे लेकिन धीरे धीरे राहुल का मन मोनिका बेदी की तरफ डोलने लगा। उनके बीच भी नजदीकियां बढ़ीं, हालांकि शो के बाद राहुल ने डिंपी महाजन से स्वयंवर रचा लिया था।
तो क्या बिग बॉस में प्रेम का नाटक करने ही जाते हैं सितारे? तस्वीरें बताएंगी
10 of 10
पहले ही सीजन में आर्यन वैद और अनुपमा वर्मा के रूप में हमें घर के अंदर एक क्यूट कपल देखने को मिला था। अच्छा रहता अगर दोनों आगे भी साथ रहते लेकिन अफसोस कि शो खत्म होने के कुछ महीनों बाद उनका रिश्ता भी खत्म हो गया।