यू तो बॉलीवुड के लिए माना जाता है कि यहां हीरो आधारित फिल्में ज्यादा बनती हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से यह धारणा भी टूटती नजर आ रही है। इसके साथ ही पहले भी कुछ ऐसी दमदार फिल्में बनी हैं जो लड़कियों और महिलाओं को वाकई बहुत कुछ सिखाने और उन्हें मजबूत बनाने में सक्षम हैं। देखिए, ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट।
Trending Videos
विज्ञापन
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
2 of 17
'हाईवे' में आलिया भट्ट ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जिसने अपने बचपन में यौन उत्पीड़न तक सहा है। अब जब उसका अपहरण हो गया तो भी वह खुश है क्योंकि वह अपनी मर्जी से जी सकती है और उसमें हिम्मत बढ़ गई है।
विज्ञापन
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
3 of 17
फिलम 'मैरी कौम' तो पूरी कहानी ही हमारी ओलंपिक्स बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कौम की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर कड़े इम्तिहान से गुजरती है। प्रियंका चोपड़ा ने इस रोल को बखूबी निभाया है।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
4 of 17
कंगना रनौत की फिल्म क्वीन ने हर लड़की के मन में एक बार अपनी शर्तों पर जीने की इच्छा जरूर जगाई होगी। इस फिल्म ने सिखाया कि कैसे बड़े से बड़े दुख में भी आप खुद के लिए खुशियां ढूंढ सकते हैं।
विज्ञापन
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
5 of 17
फिल्म कहानी में जिस तरह विद्या बालन गर्भवती होने के बावजूद अपने पति की खोज में एक देश से दूसरे देश आ जाती है और नकली गर्भ के सहारे उसकी मौत का बदला लेती है, वह वाकई हर लड़की में हिम्मत भरने के लिए काफी है।
विज्ञापन
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
6 of 17
फिल्म मरदानी में रानी मुखर्जी एक सख्त औऱ दमदार पुलिस अफसर बनी हैं लेकिन उनके किरदार ने साबित कर दिया कि लड़कियां किसी चीज में पीछे नहीं है।
विज्ञापन
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
7 of 17
खूबसूरत की सोनम कपूर एक चुलबुली और जिंदगी को खुल कर जीने वाली लड़की बनी हैं, जो अपने साथ साथ दूसरों की जिंदगी में भी खुशियां ला सकती है।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
8 of 17
फैशन में भले ही मॉडलिंग जगत की लड़कियों की जिंदगी दिखाई गई हो लेकिन यह फिल्म सच्चाई से रूबरू कराती है कि इस दुनिया में लड़कियों को खुद ही अपने आप को संभालना चाहिए और मुश्किल घड़ियों में गलत रास्ते पर जाने के बजाए दिमाग से काम लेना चाहिए।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
9 of 17
गुलाब गैंग एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे गांव की एक महिला सभी औरतों को उनका हक दिलाने के लिए, सबको एख जुट कर के बुराइयों के खिलाफ लड़ती है।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
10 of 17
तनु वेड्स मनु के दोनों भाग ही इस बात को दिखाते हैं कि लड़कियां भी नटखट शैतान हो सकती हैं लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी औऱ रिश्तों को निभाने में भी पीछे नहीं होतीं।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
11 of 17
फिल्म डोर दो औरतों की कहानी है जिसमें से एक विधवा है औऱ दूसरी अपने पति को फांसी होने से बचाने कि लिए उस विधवा से उसे माफ करने के लिए मदद मांगने आती है। कैसे वे दोनों पक्की दोस्त बन जाती हैं और कैसे अपनी अपनी जिंदगी में मुश्किलों से लड़ती हैं, इसी को दिखाती है यह फिल्म।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
12 of 17
गर्ल इन येलो बूट्स एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपने पिता की खोज में विदेश से भारत आती है और कैसे सब उसका फायदा उठाना चाहते हैं। कैसे वह इन सब से बाहर निकलती है, इन्हीं सब पर आधारित है पूरी कहानी।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
13 of 17
थोड़ा पीछे जाएं, तो फिल्म दुश्मन भी एक लड़की की कहानी है जो अपनी बहन के हत्यारे से उसकी मौत का बदला लेने और अपने परिवार को बचाने के लिए कैसे कड़ी ट्रेनिंग से गुजरती है और उसे हराती है।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
14 of 17
संघर्ष में प्रीति जिंटा ने एक सीबीआई एंजेट का रोल निभाया है जो बहुत कठिनाइयां पार कर के एक केस सुलझाती है। यह फिल्म दिखाती है कि जज्बा हो तो डर के सामने भी जीत होती है।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
15 of 17
फिल्म दामिनी एक ऐसी औरत की कहानी है जो अपने ससुराल वालों और समाज वालों के खिलाफ लड़ती है जो उसके साथ अन्नाय कर रहे हैं। यह फिल्म सिखाती है कि गलत को कभी नहीं सहना चाहिए और आवाज उठानी चाहिए।
कमजोर दिल की लड़कियों को हिम्मत देंगी ये फिल्में
16 of 17
क्या कहना में प्रीति जिंटा ने कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की का रोल निभाया जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के बाद बिन ब्याही मां बन जाती है। लड़का उसे और उसके बच्चे को अपनाने से मना कर देता है फिर भी वह कैसे अपने परिवार औऱ समाज वालों के खिलाफ जा कर अपने बच्चे को गरिवाने के बाजए उसे जिंदा रखती है जन्म देती है।
मिर्च मसाला 1940 के दशक पर आधारित फिल्म थी जिसमें स्मिता पाटिल लीड रोल में थीं। इरादों की पक्की यह महिला कैसे फिल्म में एक बुरे इरादों वाले सूबेदार के खिलाफ लड़ती है, यह देखने लायक है।