बॉलीवुड के कई ऐसे चेहरे हैं जो पर्दे पर खूब अच्छे हैं। लेकिन असल जिंदगी में वो लगातार किसी ना किसी से भिड़े रहते हैं। जिन पर कभी अपने जीवन साथी को मारने-पीटने का आरोप लगता है। तो कभी वो खतरनाक हथियारों के साथ पकड़े जाते हैं। जानिए बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों को।
विज्ञापन
ये हैं असल जिंदगी में बॉलीवुड के बैड ब्वॉय-बैड गर्ल!
2 of 6
कंगना घर से बगावत करके फिल्मों में आईं। कंगना को शुरुआत में आदित्य पंचोली का साथ मिला उनकी वजह से आदित्या का पत्नी जरीना वहाब से रिश्ता टूटते-टूटते बचा। बाद में उन्होने आदित्या पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। आज वो सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। लेकिन फिल्म चुनने के मामले में भी वो अपनी पसंद-नापसंद को लेकर चर्चाओं में बनीं रहती हैं। अध्ययन सुमन से भी वो रिश्ते में रहीं लेकिन अध्ययन ने आरोप लगाया कि कंगना उसका मानसिक शोषण करती थीं।
विज्ञापन
ये हैं असल जिंदगी में बॉलीवुड के बैड ब्वॉय-बैड गर्ल!
3 of 6
ओमपुरी ने अपनी आत्मकथा में कई ऐसे खुलासे किए हैं, जो चौंकाने वाले हैं। ओमपुरी की पहली शादी सिर्फ 8 महीने चली ओमपुरी के अपनी घरेलू नौकरानी से तब जिस्मानी संबंध थे जब वो सिर्फ 14 साल के थे। यहां तक कि उनको और उनके भाई के बच्चों को पालने वाली औरत से भी उनके रिश्ते थे।
ये हैं असल जिंदगी में बॉलीवुड के बैड ब्वॉय-बैड गर्ल!
4 of 6
रेखा और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। 1969 में उन्होने लिपलॉक सीन करके सुर्खियां पाईं। रेखा ने 1990 में मुकेश अग्रवाल से शादी की। एक साल बाद ही मुकेश ने खुदकुशी कर ली। कहा जाता है, कि उन्होने विनोद मेहरा से गुपचुप शादी कर ली थी। अमिताभ बच्चन से उनके प्यार के किस्से भी खूब मशहूर हुए।
विज्ञापन
ये हैं असल जिंदगी में बॉलीवुड के बैड ब्वॉय-बैड गर्ल!
5 of 6
सलमान खान ने जब करियर की शुरूआत की तो वो एक चॉकलेटी हीरो थे। लेकिन असल जिंदगी में उनकी छवि बैडबॉय की ही रही। हिरण का शिकार का आरोप उन पर है। मुंबई में फुटपाथ पर सोते हुए लोगों पर कार चढ़ाने के जुर्म में उन्हे सजा हो चुकी है। पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या के लिए वो कई कई हीरो से भिड़ चुके हैं। जिनमें शाहरुख और विवेक ओबेरॉय के नाम मुख्य हैं।
ये हैं असल जिंदगी में बॉलीवुड के बैड ब्वॉय-बैड गर्ल!
6 of 6
संजय दत्त अपने कामयाब फिल्मी सफर के अलावा भी कई कारणों से हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। अपने करियर के शुरूआती दौर में ही वो बुरी तरह नशे का शिकार हो गए। इसके बाद वो खतरनाक हथियारों के साथ पकड़े गए। इस समय भी वो जेल में अपनी पांच साल की सजा काट रहे हैं। (साभार-मिड डे)