जिस अनन्या नंदा को पिछले साल पहले ही राउंड से बाहर का रास्ता दिखा गया था, उसी ने इस साल इंडियन आइडल जूनियर 2 में साबित कर दिया है कि वो आवाज की दुनिया की बेताज बादशाह है।
विज्ञापन
तब पहले राउंड में निकाल दी गईं बाहर, अब जीत लिया ग्रांड फिनाले
2 of 6
रविवार रात हुए सोनी चैनल के आवाज के महामुकाबले इंडियन आइडल 2 के ग्रांड फिनाले में इसकी घाषणा हुई। अनन्या के साथ नाहिद आफरीन और नित्यश्री वेंकटरमन भी फाइनल में पहुंची थी। अनन्या ने इन दोनों को मात दे दी।
विज्ञापन
तब पहले राउंड में निकाल दी गईं बाहर, अब जीत लिया ग्रांड फिनाले
3 of 6
अनन्या ओडिशा एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यहां अनन्या को जीतने पर 10 लाख रुपये मिले। उनके पिता सरकारी औद्योगिक विभाग में निदेशक हैं, जबकि मां गृहणी हैं।
तब पहले राउंड में निकाल दी गईं बाहर, अब जीत लिया ग्रांड फिनाले
4 of 6
जब ग्रांड फिनाले में अनन्या के जीतने का ऐलान शो की जज सोनाक्षी सिन्हा ने किया तो अनन्या को विश्वास नहीं हुआ। वो काफी देर तक कुछ बोल नहीं सकीं। इस मौके पर सोनाक्षी के पिता अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
तब पहले राउंड में निकाल दी गईं बाहर, अब जीत लिया ग्रांड फिनाले
5 of 6
साथ ही 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कपिल शर्मा भी अपनी पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' का प्रचार करने के लिए शो में पहुंचे थे। इस दौरान अनन्या के साथ सोनी चैनल ने एक करोड़ रुपये का एक करार भी किया।