अमिताभ क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने खुद कई बार कहा है कि
वो कभी भी भारत का क्रिकेट मैच लाइव नहीं देखते, क्योंकि उनका मानना है कि
अगर वो टीवी के सामने बैठ जाते है तो भारत के विकेट गिरने शुरू हो जाते है।
विज्ञापन
किसी आम आदमी को होती अमिताभ की बीमारी तो पलंग से हिल भी ना पाता
2 of 8
ये तो सही है कि बीमारी किसी का नाम या रुतबा देखकर नहीं आती है। लेकिन ये भी किसी हद तक सही है। कि अच्छे इलाज के दम पर जितने दिन तक एक सेलेब्रिटी या पैसे वाला आदमी अपनी बीमारी से लड़ लेता है। उतना किसी आम आदमी के बस की नहीं। अमिताभ की बीमारी के बारे में जानकर भी आप चौंक जाएंगे। ये सवाल भी यकीनन आपके दिमाग में आएगा कि क्या कोई साधारण आदमी इस बीमारी से इतने साल लड़ सकता था।
विज्ञापन
किसी आम आदमी को होती अमिताभ की बीमारी तो पलंग से हिल भी ना पाता
3 of 8
पिछले साल अमिताभ बच्चन को केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की तरफ से हेपेटाइटिस बी विरोधी मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। इस मौके पर अपनी जिंदगी का एक बेहद दिलचस्प किस्सा अमिताभ ने सुनाया।
किसी आम आदमी को होती अमिताभ की बीमारी तो पलंग से हिल भी ना पाता
4 of 8
अमिताभ ने बताया कि मैं जब 33 साल पहले 'कुली' फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तो मैं गंभीर रूप से घायल हो गया था। चोट तो अमिताभ का कुछ नहीं बिगाड़ पाई। लेकिन उस दौरान जिन लोगों ने उनके लिए रक्तदान किया, उन्हीं में से किसी ने उन्हें एक खतरनाक बीमारी अपने खून के जरिए बॉलीवुड के शंहशाह के शरीर में पहुंचा दी।
विज्ञापन
किसी आम आदमी को होती अमिताभ की बीमारी तो पलंग से हिल भी ना पाता
5 of 8
अमिताभ कहते हैं, 'तब कई लोगों ने मेरे लिए ब्लड डोनेट किया और उन्हीं में से किसी एक व्यक्ति को हेपेटाइटिस बी की बीमारी थी, जो मुझे भी लग गई।' लेकिन अमिताभ इससे अंजान रहे।
विज्ञापन
किसी आम आदमी को होती अमिताभ की बीमारी तो पलंग से हिल भी ना पाता
6 of 8
अमिताभ के अनुसार, 'इस बीमारी का पता मुझे 2000 में लगा, जब मैं रेगुलर चेकअप करवाने गया था। उसी दौरान मुझे पता चला की मेरा 75 फीसदी लीवर काम नहीं कर रहा है, सिर्फ 25 फीसदी लीवर ही काम कर रहा हैं।'
विज्ञापन
किसी आम आदमी को होती अमिताभ की बीमारी तो पलंग से हिल भी ना पाता
7 of 8
एक आदमी को चलने फिरने लायक स्वस्थ रहने के लिए 12 प्रतिशत लीवर का काम करना भी काफी हैं। भारत में करीब चार करोड़ लोगों में हेपेटाइटिस बी के लक्षण पाए गए हैं जिसमें 10 लाख बच्चे हैं। हेपेटाइटिस बी के कारण लीवर कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती हैं।