इश्क और आशिकी ठीक है, लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं। इसीलिए जब बात कश्मीर की आई तो वह चीखने लगा और दहाड़ के बोला, फिरदौस, दूध मांगोगी खीर देंगे, कश्मीर मांगोगी चीर देंगे।
एक लड़का एक लड़की से टूटकर मुहब्बत करता है। वह बचपन से उस लड़की का दिवाना है। लड़की के बारे में बात करते हुए वह कहता है कि जब उसने लड़की को पहली दफा देखा था, उसके सिर पर विस्फोट हो गया था।
लड़की भी लड़के से बहुत प्यार करती है। यह आशिकी बढ़ती गई। दोनों जवान हो गए। लेकिन बचपन में ही उस लड़की की मां ने लड़के को चेतावनी दे दी थी। बोली, ये इश्क नहीं आसां नूर मियां, या डूब जाओगे, या तैर कर पार हो जाओगे।
जी हां, लड़के का नाम नूर है और लड़की का फिरदौस। कहानी भारत-पाकिस्तान के सीमाई इलाके की है। लड़का-लड़का दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन बीच में आ रही है, लड़की की मां 'बेगम'।
कैटरीना ने इस बार के वेलेंटाइन डे को लेकर भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो इस बार वेलेंटाइन डे तब्बू के साथ मनाएंगी। तब्बू और कैट अगले हफ्ते आने वाली फिल्म फितूर में साथ में दिखेंगी।
कैटरीना का कहना है कि 'फिल्म में अभिनय के बाद उसका प्रमोशन करना मेरे काम का हिस्सा है और मैं उसी के तहत मीडिया से मिलती हूं और अपनी फिल्म के बारे में बताती हूं।'
लेकिन बेगम अपने इरादे पर अटल है। वह ऐसी चाल चलती है कि फिरदौस-नूर अलग हो जाते हैं। नूर चीख-चीख कर कहता है, फिरदौस दूध मांगोगी खीर देंगे, कश्मीर मांगोगी चीर देंगे। नूर भी इसका जवाब देती है, 'मुझे इतना पागलपन नहीं चाहिए नूर'।
जी हां, यही है आदित्य राय कपूर, कैटरीना कैफ, तब्बू की आने वाली फिल्म फितूर की कहानी। जानाकारी के मुताबिक यह चार्ल्स डिकेन के उपन्यास ग्रेट एक्सप्रेक्टेशन्स की कहानी पर आधारित है। इसका पूरा ट्रेलर आ गया है। आखिरी स्लाइड में लगाया है।
लेखक निर्देशक ने कहानी को बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को ध्यान में रखकर विकसित किया था। रेखा ने फिल्म की काफी शूटिंग भी पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। बताया जा रहा था कि कहानी रेखा के जीवन के काफी नजदीक जा रही थी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया।
फिल्म में मुख्य किरदार बेगम का ही है, जो माना जाता है कि जवानी के दिन में किसी एक से धोखा खाती है, इसके बाद वह अपनी आकर्षकण में आने वालों लोगों का दिल तोड़ती है।
इसका निर्देशन कायपोचे फेम निर्देशक अभिषेक कपूर ने किया है। इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। यह फिल्म 12 फरवरी 2016 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।