फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

विज्ञापन
1 of 8
कोलकाता में चल रही फिल्म टीई3एन की शूटिंग के दौरान एक हादसा हुआ है। इसमें अमिताभ बच्चन घायल हो गए हैं। इसके बारे में अमिताभ बच्चन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

2 of 8
हादसे के दौरान अमिताभ बच्चन के पंजर (रिब केज) में चोट लगी है। शुरुआती जांच-पड़ताल के लिए डॉक्टरों ने 48 घंटे लिए हैं। अमिताभ के आधिकारिक ब्लॉग पर भी इसकी जानकारी आ गई है।
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

3 of 8
इस समय 73 वर्षीय अमिताभ बच्चन के पंजरों की बर्फ से सेंकाई चल रही है। इसके अलावा उन्हें कुछ पेन किलर भी ‌दिए गए हैं।

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

4 of 8
शूटिंग के दौरान उनके साथ निर्देशक रिभू दासगुप्ता भी मौजूद थे। फिल्म अमिताभ के साथ नवाजुद्दीन सिद्दकी और विद्या बालन भी हैं। इस फिल्म का निर्माण सुजॉय घोष कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

5 of 8
अमिताभ के साथ फिल्म कूली की शूटिंग के दौरान भी हासदा हो चुका है। उसमें अमिताभ के पेट में इतनी गहरी चोट लगी थी कि जीने-मरने की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

6 of 8
इस बार भी उन्हें पेट में ही चोट लगी है और उनकी पसलियों में दर्द उठ रहा है। उनकी पुरानी चोट से भी वह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने 75 फीसदी तक लीवर खराब होने की बात बताई थी। उन्हें हेपेटाइटस बी का रोग है।
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

7 of 8
हालांकि चाहने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि अमिताभ को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बल्कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'वजीर' को देखने कोलकाता के साउथ सिटी मॉल जाने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल

8 of 8
वहीं ब्लॉग पर आई जानकारी में अमिताभ ने लिखा,  'मेरे पंजर (रिब केज) में चोट आई है, लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे तक ठीक कर देने की बात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें