फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

विज्ञापन
1 of 10
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर आशिकी–2 के बाद से ही सबकी नजरें हैं। दोनों ने अपना प्यार लोगों के सामने स्वीकार नहीं किया। इस प्यार की सिर्फ फिल्मी गॉसिप के गलियारों में चर्चा होती है। यह चर्चाएं अब और तेज होंगी।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

2 of 10
आशिकी–2 की हिट जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के प्रेम के चर्चे तो लंबे समय से हैं लेकिन दोनों ही खुल कर सबके सामने से आने से बचते हैं। सोमवार को आदित्य ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया और उन्हें इस दिन एक शानदार तोहफा मिला। आने वाले दिनों में श्रद्धा कपूर के साथ लिव–इन में रहने का मौका!
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

3 of 10
असल में यह मौका उन्हें मिलेगा अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान जिसमें वह गर्लफ्रेंड श्रद्धा के लिव–इन पार्टनर के रूप में नजर आएंगे। पिछले साल किल दिल जैसी सुपर फ्लॉप फिल्म देने वाले शाद अब आदित्य और श्रद्धा को लेकर अपने गुरु मणिरत्नम की हिट तमिल–तेलुगु फिल्म ओ कधल कामिनी का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

4 of 10
फिल्म की शूटिंग मुंबई में होगी क्योंकि यह ऐसे लिव–इन पार्टनरों की कहानी है जो इस महानगर में रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि मणिरत्नम की इस फिल्म में आज के उन युवाओं की जिंदगी है जो शादी करने से तो बचना चाहते मगर लिव–इन रिलेशनशिप से उन्हें समस्या नहीं है।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

5 of 10
फिल्म का नायक एक वीडियो गेम डेवलपर है जो एक दूसरे शहर से मुंबई में रहने आता है। यहां उसकी मुलाकात नायिका से होती है। दोनों की पहचान पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदलती है परंतु वे एक–दूसरे के साथ रिश्ते में बंधना नहीं चाहते। तब वे विवाह करने के बजाय लिव–इन में रहने का फैसला करते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

6 of 10
मुंबई में उन्हें मकान मिलने में मुश्किल आती है तब वे झूठ बोल कर किराये पर मकान लेते हैं कि वे शादीशुदा है। मकान मालिक को उन पर शक न हो इसलिए नायिका सुबह कर उठ कर भजन तक गाती है। लेकिन लिव–इन में रहते हुए भी दोनों अपने–अपने करिअर में तरक्की पाने को बहुत सजग रहते हैं।
 
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

7 of 10
तब एक समय के बाद दोनों का करिअर ऐसे मोड़ पर पहुंच जाता है जहां तरक्की की खातिर वे अलग–अलग राहों पर चलने का फैसला ले लेते हैं। उल्लेखनीय है फिल्म के व्यावसायिक रूप से सफल होने के बावजूद दक्षिण भारत में इस बात के लिए मणिरत्नम की आलोचना हुई थी कि उन्होंने आज के युवाओं की भावनाओं और प्रेम के प्रति समर्पण को बहुत ही उथले ढंग से दिखाया था।

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

8 of 10
यहां युवा मौज–मस्ती–पार्टी–नाच–गाना सब करते हैं, लेकिन विवाह नहीं करना चाहते। तमिल–तेलुगु संस्करण में दुलकीर सलमान और नित्या मेनन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं, जबकि प्रकाश राज मकान मालिक बने थे। सूत्रों के अनुसार शाद की फिल्म में भी प्रकाश ही मकान मालिक रहेंगे।

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

9 of 10
मूल फिल्म का संगीत देने वाले ए.आर. रहमान यहां भी होंगे और गीत संभवतः गुलजार लिखेंगे। हिंदी की पटकथा शाद अली और मणिरत्नम मिल कर लिख रहे हैं। इसमें हिंदी के दर्शकों के हिसाब से कुछ बातें बदली जाएंगी।
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने इस हीरो को दिया लिव-इन में रहने का मौका!

10 of 10
सूत्रों के अनुसार मणिरत्नम और शाद ने सोच–समझ कर आदित्य और श्रद्धा को लिव–इन पार्टनरों की कहानी के लिए साइन किया है। फिल्म में कुछ अंतरंग दृश्य भी होंगे, जिन्हें इस रीयल लाइफ प्रेमी युगल पर फिल्माने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें