हाल ही में आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म दंगल का फर्स्टलुक जारी किया है।
विज्ञापन
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
2 of 9
फिल्म की संभवतः अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। पर आमिर खान ने अभी से दंगल शुरू होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से इसका फर्स्टलुक-पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में लिखा है आज से दंगल शुरू।
विज्ञापन
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
3 of 9
यूं तो आमिर अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा जानकारियां छुपाया करते हैं। और रहस्य को तब तक रहस्य बनाने की कोशिश की जाती है, जब तक फिल्म रिलीज न हो जाए। लेकिन इस बार फिल्म की कई जानकारियां सामने आ गईं हैं।
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
4 of 9
इसी के साथ आमिर खान ने फिल्म के लिए अपने लुक और फिटनेस का सबसे बड़ा राज खोला है। इस फिल्म में पहलवान की भूमिका में दिखने के लिए उन्होंने पहले अपना वजन छह माह में तीस किलो बढ़ाया। अब इसी फिल्म के दूसरे चरण के लिए पांच माह में उतना ही वजन कम करेंगे।
विज्ञापन
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
5 of 9
आमिर के अनुसार वजन बढ़ाना आसान है, लेकिन कम करना काफी मुश्किल है। सोमवार को आमिर रेडिसन ब्लू में पत्रकारों से मुखातिब थे। उनके साथ उनकी पत्नी किरण और डायरेक्टर रितेश तिवारी भी थे। वजन के चक्कर में ही दंगल के अंतिम हिस्से की शूटिंग पहले और शुरुआती हिस्से की शूटिंग पांच माह के ब्रेक के बाद होगी। दंगल में आमिर युवा से लेकर साठ वर्ष की उम्र तक के पहलवान के जीवन का किरदार निभाएंगे। फिल्म के लिए आमिर पिछले छह महीने से कुश्ती के गुर भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
6 of 9
इसके लिए उनके कुश्ती गुरु कृपा शंकर 24 घंटे उनके साथ रहते हैं। आम तौर पर आमिर का वजन 68-70 किलो के बीच रहता है, लेकिन आजकल उनका वजन 95 किलो है। पहले चरण की शूटिंग के बाद फिर से वजन 65-68 किलो करना है। ‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के दस साल बाद आमिर पंजाब आए हैं। उन्होंने कहा कि यूनिट ने हरियाणा में 20-25 गांव देखे थे, लेकिन कहानी के मुताबिक लुधियाना के गांवों की लोकेशन ही फिट बैठती है।
विज्ञापन
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
7 of 9
इसके अलावा दिल्ली और पुणे समेत कुछ अन्य लोकेशन पर भी शूटिंग होगी। फिल्म में टीवी कलाकार साक्षी तंवर आमिर की पत्नी की भूमिका में हैं। आमिर के अनुसार फिल्म के गानों में हरियाणवी टच देने का प्रयास किया गया है। फिल्म के लिए उन्होंने छह माह में कुश्ती के काफी गुर सीख लिए हैं। फिल्म समाज में बेटा-बेटी में अंतर की मानसिकता को बदलने का संदेश देगी। वहीं डायरेक्टर रितेश तिवारी का कहना है कि यूपी में एक मित्र ने कहानी की दो लाइन दी थी, उन्हीं से एक्साइटमेंट पैदा करने की कोशिश की है।
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
8 of 9
इस साल सुपरहिट और बेहद चर्चित रही बाहुबली के सीक्वल की शूटिंग दिसम्बर में शुरू होगी और इसे जुलाई या अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। यह फिल्म दिसम्बर 2016 में रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार फिल्म निर्माता इसे अगले वर्ष के क्रिसमस पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
आ गया आमिर खान के 'दंगल' का फर्स्ट लुक, सबसे बड़ा राज खुला
9 of 9
राधे मां विवाद: मेरी फिल्म पीके में यही बताने का प्रयास किया गया था कि ऊपरवाले से जुड़ाव में किसी के भी बीच आने की जरूरत नहीं है। सभी गुरु एक समान नहीं हैं।
पंजाब में नशा: यहां नशा वाकई चिंताजनक है। पंजाब का यूथ इससे प्रभावित है। मैंने अपने सीरियल सत्यमेव जयते में भी इस मुद्दे को उठाया था। सरकार को तुरंत इस मामले का हल निकालना चाहिए, ताकि युवाओं को इससे दूर रखा जा सके।