फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

विज्ञापन
1 of 9
इस साल बॉलीवुड के कई बड़े बैनर्स के फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से कई फिल्मों की रिलीज डेट आ चुकी है। जानिए कब रिलीज होंगी ये बॉलीवुड फिल्में।
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

2 of 9
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' 3 अप्रैल को रिलीज होगी। डायरेक्‍टर दिबाकर बनर्जी की यह फिल्म जासूस ब्योमकेश बख्शी पर आधारित है, जो बंगाली लेखक शरदिंदू बंदोपाध्याय के उपन्यास पर बनी है।
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

3 of 9
अक्षय कुमार की फिल्म ‘मैं गब्बर’ इस साल की गर्मियों में रिलीज होगी। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अक्षय तूफानी किरदार में नजर आएंगे। फिल्म एक मई को रिलीज होगी।

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

4 of 9
कंगना रणावत की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' 12 जून को रिलीज होगी। कंगना इस फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी उनके चार साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी के अलावा हरियाणा की एक एथलीट के इर्द-गिर्द घुमती है। कई दृश्य में दोनों किरदार आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

5 of 9
कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा की सफल फिल्म एबीसीडी का  सीक्वल एबीसीडी-2 बन रही है। जा रहा है। इस फिल्‍म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में वरुण और श्रद्धा दोनों ही डांस को लेकर दीवाने हैं। फिल्म 19 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

6 of 9
ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदाड़ो को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हैं। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर जोधा अकबर के बाद एक बार फिर बड़े स्केल की ऐतिहासिक फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित होगी। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

7 of 9
बॉलीवुड स्टार इमरान खान और कंगना रणावत की फिल्म कट्टी बट्टी एक लव स्‍टोरी बेस्‍ड फिल्‍म है। इस फिल्म के फर्स्टलुक में दोनों स्टार बेहद क्यूट दिख रहे हैं। निखिल आडवाणी की यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

8 of 9
सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ‌‌कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर आधारित है। यह फिल्म इस साल की 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

जानिए कब-कब रिलीज होंगी साल की ये बड़ी फिल्में

9 of 9
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म बांबे वेलवेट 15 मई को रिलीज होगी। फिल्म को अनुराग कश्यप बना रहे हैं। फिल्म में करण जौहर नेगेटिव रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें