विदेशों और दूर-दराज के इलाकों में बने सुंदर टूरिस्ट स्पॉट को देखने और वहां वक्त बिताने की इच्छा हर किसी के मन में होती है। इन जगहों पर जाकर लोग तरह-तरह की यादें संजोते हैं, जो उनकी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों को और सुहाना बनाती हैं, लेकिन इन्हीं जगहों पर कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो यात्रा को चौपट कर देती हैं। (तस्वीरें-डेली मेल से)
विज्ञापन
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
2 of 12
अपनी सांस्कृतिक विरासतों के कारण चर्चा में रहने वाले देशों में टैक्सी ड्राइवर हो या फिर चोर-उचक्के सभी मिलकर आपकी यात्रा को खौफनाक बना सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वेबसाइट चलाने वाली जूली क्रेटजर ने एक सर्वे के बाद लिस्ट तैयार की है, जहां महिलाओं की आबरू खतरे में पड़ सकती है। जानिए, उन 10 देशों के बारे में जहां घूमना खतरे से खाली नहीं है:
विज्ञापन
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
3 of 12
1: भारत- यहां स्थानीय महिलाओं और विदेशियों से रेप व गैंगरेप की वारदातों ने सबसे ज्यादा मुसीबतें बढ़ाई हैं। रिपोट्स के मुताबिक यहां हर 20 मिनट में एक महिला का यौन शोषण हो रहा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2010 के बाद से अब तक महिलाओं के प्रति अपराधों में 7.1 फीसदी का इजाफा हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। हाल ही में राजस्थान में एक जापानी पर्यटक से रेप का मामला सामने आया था।
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
4 of 12
2: ब्राजील- रियो में होने वाले विश्व प्रसिद्ध कार्निवाल में कम कपड़ों में सुंदर महिलाओं को देखना थोड़ा रोमांचक लग सकता है, लेकिन यहां के आपराधिक गैंग और गुस्सैल पुलिस लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2009 से 2012 के बीच यहां रेप की घटनाओं में 157 फीसदी की वृद्धि हुई है। दो साल पहले ही यहां एक अमेरिकी महिला के साथ बस में प्रेमी की आंखों के सामने गैंगरेप हुआ था। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी बड़ी संख्या में वारदातें सामने आईं।
विज्ञापन
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
5 of 12
3: तुर्की- लंदन से इंस्तांबुल की दूरी हवाई सफर से चार घंटे में तय की जा सकती है, लेकिन यह जगह महिलाओं के लिए सुरक्षित बिल्कुल नहीं है। बीते सप्ताह रेप की कोशिश और हत्या के मामले ने यहां की सरकार को भी हिला दिया। यहां लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद महिलाओं की सुरक्षा बेहद गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
6 of 12
4: थाईलैंड- हर साल यहां लाखों लोग आते हैं लेकिन बीते वर्ष ब्रिटिश नागरिक डेविड मिलर और हन्ना विदरेज की हत्या और रेप के मामले ने लोगों के जेहन में डर भर दिया है। 2013 में पुलिस ने 20 साल की एक स्कॉटिश छात्रा को गिरफ्तार करने की धमकी भी दी थी क्योंकि उसने गैंगरेप का आरोप लगाया था। थाईलैंड में ड्रग्स और शराब की वजह से घरेलू हिंसा के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
7 of 12
5: मिस्र- यहां घूमना ज्यादातर लोगों का सपना होता है। कई सालों से यहां के कुछ खास स्थान लोगों की पसंद बने हैं, लेकिन 2011 में देश में हुई क्रांति के बाद यहां हिंसा बढ़ी है और महिलाओं की सुरक्षा दांव पर लग गई है। महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। कुछ की समय पहले यहां ब्रिटेन की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। पुलिस की कमी के कारण सरेआम हो रहे यौन अपराधों ने यहां महिलाओं की आबरू खतरे में डाल दी है।
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
8 of 12
6: कोलंबिया- यहां पर्यटन में अब कुछ तेजी आई है, लेकिन पुरानी घटनाएं अभी भी इसकी पीछा नहीं छोड़ रही। करीब 10 साल पहले यहां महिलाओं का निकलना बिल्कुल दूभर था। गरीब तबकों की महिलाओं के साथ यहां अक्सर ज्यादती होती थी। 2014 में कराए गए एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि यहां का एक मात्र पब्लिक ट्रांसपोर्ट रेड बस सर्विस महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार भ्रष्ट पुलिस यहां महिलाओं की सुरक्षा में सबसे बड़ी समस्या है।
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
9 of 12
7: दक्षिण अफ्रीका- अगले महीने नई एयरलाइन स्काईवाइज की लॉन्चिंग का तैयारी में जुटे इस देश में पर्यटन अब और आसान होने वाला है, लेकिन लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के बावजूद यहां महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी समस्या है। अफ्रीकी देश में रेप और यौन शोषण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा चोरी और लूट भी बड़ी समस्या बनकर उभरी है। 2012-2013 में यहां यौन उत्पीड़न के करीब 66000 मामले सामने आए थे।
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
10 of 12
8: मोरोक्को- यह जगह भी छुट्टियां बिताने के लिए काफी मुफीद मानी जाती है, लेकिन जब महिलाओं की सुरक्षा की बात आती है तो स्थिति डांवाडोल हो जाती है। यहां आने वाली महिलाओं को पूरा शरीर ढक कर बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। हालांकि यहां का विदेश मंत्रालय इस बात पर जोर दे रहा है कि यहां हिंसक अपराध बड़ी समस्या नहीं है।
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
11 of 12
9: मैक्सिको- लाखों अमेरिकी और नामी हस्तियों की पसंदीदा जगहों में से यह एक है। हालांकि यहां भी महिलाओं की सुरक्षा एक समस्या है। यहां के कुछ शहरों में हिंसक अपराध काफी ज्यादा हैं जो कि सरकार के लिए भी परेशानी बना हुआ है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यहां यौन उत्पीड़न के मामले भी सामने आते रहे हैं। यात्रा के दौरान महिलाओं की इज्जत को सबसे ज्यादा खतरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में है।
ये हैं औरतों के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक 10 जगहें
12 of 12
10: केन्या- इस देश ने वाइल्ड लाइफ और सफारी पार्कों की वजह से पर्यटन को खास बढ़ावा दिया है। हालांकि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध यहां भी गंभीर समस्या हैं। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, यहां हर उम्र और वर्ग की महिलाओं की आबरू को खतरा है। 2010 में हुए एक सर्वे के अनुसार, 32 फीसदी लड़कियां यहां यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थीं।