कोर्ट-कचहरी का चक्कर किसी को पसंद नहीं, लेकिन इन अनोखे मुकदमों ने जजों को भी हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
2 of 11
एक टीवी स्टेशन ने एक इजराइली महिला को एक हजार डॉलर का हर्जाना इसलिए दिया, क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ मौसम की गलत रिपोर्ट प्रसारित करने का मुकदमा किया था। महिला के मुताबिक टीवी में बताया गया था कि दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन उस दिन बारिश हुई। महिला की मानें तो उसने टीवी की चेतावनी के चलते कैजुअल कपड़े पहने थे, जिससे उसे बुखार हो गया था।
विज्ञापन
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
3 of 11
साल 2002 में एक मरीज ने एक अस्पताल पर इसलिए मुकदमा कर दिया, क्योंकि उसे दूसरे मरीज के साथ रेप करने से अस्पताल के किसी कर्मचारी ने नहीं रोका था। हालांकि इस मुकदमें पर कार्यवाही नहीं हुई।
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
4 of 11
कैलीफोर्निया में एक आदमी ने मैकडोनाल्ड्स पर इसलिए मुकदमा कर दिया क्योंकि उसे दूसरा नैपकिन नहीं दिया गया था। उसका कहना था कि काला होने वजह से उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। बाद में मैकडोनाल्ड्स इसकी भरपाई के लिए उसे फ्री बर्गर देने के लिए तैयार हुआ, लेकिन उस आदमी ने कंपनी से डेढ़ मिलियन डॉलर के हर्जाने की मांग की और मुकदमा चलाया।
विज्ञापन
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
5 of 11
दक्षिण-पूर्व तुर्की के बैटमैन शहर के मेयर ने वॉर्नर ब्रदर्स पर मुकादमा ठोक दिया। मेयर का कहना था कि वॉर्नर ब्रदर्स ने बिना किसी संज्ञान के 'बैटमैन' नाम को इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
6 of 11
साल 2012 में 59 वर्षीय डेविड और लिंडा कुबर्ट ने एक लड़की पर इसलिए मुकदमा ठोक दिया, क्योंकि लड़की ने अपने प्रेमी के मोबाइल पर मैसेज भेजा था। दरअसल, उसका प्रेमी ट्रक चला रहा था और उसने हादसा कर दिया था। हादसे की वजह से दोनों को एक-एक टांग गंवानी पड़ गई थी। बाद में जज ने बताया कि इसमें मैसेज भेजने वाली लड़की की गलती नहीं थी।
विज्ञापन
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
7 of 11
साल 1992 में एक 72 वर्षीय महिला ने मैकडॉनाल्ड्स पर गर्म कॉफी परोसने के लिए मुकदमा कर दिया। महिला को इसके एवज में तीन मिलियन डॉलर का हर्जाना भी मिल गया। महिला के मुताबिक कंपनी ने कॉफी की पैकेजिंग पर बिना के चेतावनी के गरम कॉफी परोसी थी। दरअसल, कॉफी उसके ऊपर गिर गई थी, जिससे उसे भारी तकलीफ से गुजरना पड़ा था।
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
8 of 11
बर्नार्ड बे नाम के इस आदमी से इसके माता-पिता बात नहीं करते थे तो इसने उनके खिलाफ दो लाख डॉलर की मांग करते हुए मुकदमा ठोक दिया। बर्नार्ड की मानें तो उसके माता-पिता के इस बर्ताव से उसे भावनात्मक क्षति पहुंची है। बर्नार्ड ने ये भी शर्त रखी कि अगर उसके माता-पिता उसके साथ बैठने और बात करने के लिए राजी हो जाते हैं तो वो मुकदमा वापस ले लेगा।
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
9 of 11
एक आदमी ने बीयर कंपनी बडवाइडर पर इसलिए मुकदमा किया क्योंकि बीयर कंपनी के प्रचार के मुताबिक उसके साथ कुछ भी नहीं घट रहा था। उसका कहना था कि कंपनी अपने प्रचार में बीयर के इस्तेमाल से जीवन में अच्छी लड़की के आने की बात करती है। लेकिन उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ और वो डिप्रेशन में चला गया। हालांकि इस मुकदमें पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
10 of 11
डॉक्टर रिचर्ड बतिस्ता ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से अपनी किडनी वापस लेने के लिए मुकदमा कर दिया। डॉक्टर ने करीब नौ साल पहले पत्नी को किडनी दान कर दी थी। लेकिन तलाक के बाद उसने किडनी की वापस मांगी और यह भी शर्त रखी कि अगर उसे किडनी नहीं लौटाई जाती है तो इसके बदले में डेढ़ मिलियन डॉलर का हर्जाना मुहैया कराया जाए।
मुझे रेप करने से क्यों नहीं रोका...अनोखा मुकदमा जिसने उड़ाए जजों के होश
11 of 11
एक पड़ोसी ने दो बच्चियों पर दरबाजा खटखटाने के लिए मुकदमा कर दिया। जबकि लड़कियां उसे सप्राइज देने के लिए क्लास बंक करके उसके यहां होम मेड कुकीज देने पहुंची थीं। पड़ोसी के मुताबिक लड़कियों के दरवाजा खटखटाने से अगले दिन उसे चिंता का अटैक पड़ गया था।